इतिहास के पन्‍नों में आज 21 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 21 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे इटली के तानाशाह और फ़ाशिस्ट दल की स्थापना करने वाले बेनीटो मसोलीनी का जन्म हुआ ओर आत्मघामी बम हमले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या हुई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



21 मई, 996 – सोलह वर्षीय ओटो तृतीय रोम का सम्राट बना।
21 मई, 1216 – फ्रांस के प्रिंस लुइस ने इंग्लैंड में प्रवेश किया।
21 मई, 1502 – पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।
21 मई, 1674 – जनरल जॉन सोबिस्की पोलैंड के राजा चुने गये।
21 मई, 1688 – ब्रितानी कवि अलेक्जेंडर पोप का जन्म हुआ।
21 मई, 1790 – पेरिस को 48 क्षेत्रों में विभाजित किया गया।
21 मई, 1819 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली बार साइकिल देखी गई।
21 मई, 1840 – न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।
21 मई, 1851 – दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त ​हुई।
21 मई, 1871 – यूरोप में माउंट रिगी पर पहली रैक रेल सेवा शुरू हुई।
21 मई, 1881 – यूएस नेशन लॉन टेनिस एसोसिएशन की स्थापना हुई।
21 मई, 1883 – इटली के तानाशाह और फ़ाशिस्ट दल की स्थापना करने वाले बेनीटो मसोलीनी का जन्म हुआ।
21 मई, 1904 – पेरिस में फुटबाॅल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना हुई।
21 मई, 1908 – पहली हॉरर फिल्म शिकागो में मनाया गया।
21 मई, 1918 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।
21 मई, 1921 – रूस के विख्यात भौतिकशास्त्री आंद्रे साख़ारोफ़ का जन्म हुआ।
21 मई, 1929 – भारत की पहली एयर कार्गो सेवा तत्कालीन कलकत्ता और बागडोगरा के बीच शुरू हुआ।
21 मई, 1935 – पाकिस्तान का क्वेटा शहर भूकंप में बुरी तरह तबाह हुआ और 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।
21 मई, 1954 – फ्रांस के गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री हेनरी पेवन्करे का नेन्सी नगर में जन्म हुआ।
21 मई, 1960 – भारतीय अभिनेता मोहनलाल विश्वनाथ नायर का जन्म हुआ।
21 मई, 1970 – USSR ने न्यूक्लियर टेस्ट किया।
21 मई, 1971 – मशहूर निर्देशक, स्क्रिप्ट लेखक आदित्य चोपड़ा का जन्म हुआ।
21 मई, 1991 – मद्रास (अब चेन्नई) में आत्मघामी बम हमले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या हुई।
21 मई, 1994 – सुष्मिता सेन 43वें मिस यूनिवर्स के पुरस्कार से नवाजी गईं।
21 मई, 1998 – जनरल सोहार्तो को इंडोनेशिया पर 33 वर्ष के अत्याचारपूर्ण शासन के बाद त्यागपत्र देने पर विवश होना पड़ा।
21 मई, 1998 – भारत ने परमाणु परीक्षण पर स्थगन की घोषणा की।
21 मई, 2006 – मॉन्टेनीग्रो ने एक जनमत संग्रह द्वारा सर्बिया से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।