इतिहास के पन्‍नों में आज 2 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 1 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सत्यजीत रे का जन्म हुआ और ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में आयी, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–




2 मई, 1885
– बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने की स्वतंत्र स्टेट कांगों की स्थापना की।
2 मई, 1911 – भारतीय उपमहाद्वीप के प्रसिद्ध विद्वान सैयद अली बिलगिरामी का स्वर्गवास हुआ।
2 मई, 1920 – नीग्रो नेशनल लीग बेसबॉल का पहला मैच इंडियानापोलिस में खेला गया।
2 मई, 1921 – प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सत्यजीत रे का जन्म हुआ।
2 मई, 1933 – जर्मनी में हिटलर ने ट्रेड यूनियनों पर बेन लगा दी।
2 मई, 1945 – जर्मनी की आर्मी ने इटली में आत्मसमर्पण कर दिया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 1 मई का दिन

2 मई, 1949 – महात्मा गांधी की हत्या मामले की सुनवाई शुरू हुई।
2 मई, 1950 – फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
2 मई, 1952 – दुनिया का पहला जेट विमान डी हैविलैंड धूमकेतु 1 ने लंदन से जोहांसबर्ग तक अपनी पहली उड़ान भरी।
2 मई, 1955 – टी विलियम्स ने अपने नाटक ‘कैट ऑन अ हॉट टिन रूफ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता।
2 मई, 1959 – पहला थर्मोप्लास्टिक संयंत्र रिसरा में खोला गया।

यह भी जानें : 3 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

2 मई, 1968 – लोक सभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया।
2 मई, 1994 – पोलैंड में एक बस दुर्घटना हुई जिसमें 32 लोग मारे गए।
2 मई, 1997 – ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में आयी, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
2 मई, 1999 – मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त की गईं।
2 मई, 2004 – मारेक बेल्का पोलैंड के नए प्रधानमंत्री बने।
2 मई, 2008 – वर्मा में चक्रवात नरगिस के आने से 1,38,000 लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर हुए।