इतिहास के पन्‍नों में आज 9 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 9 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे महान नेता व सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ और बाम्बे में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


9 मई, 1386 – विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता हुआ।
9 मई, 1454 – इटली के नाविक और खोजकर्ता अमेरीगो वेसपस का जन्म हुआ। समुद्र यात्रा से गहरे लगाव के कारण उन्होंने यही काम अपना लिया।
9 मई, 1540 – कई सालों तक मुगल सम्राट अकबर के साथ संघर्ष करने वाले महाराणा प्रताप, उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा का जन्म हुआ।
9 मई, 1588 – ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।
9 मई, 1653 – भारत की विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताज महल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ।
9 मई, 1689 – अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
9 मई, 1753 – जाट राजा सूरजमल ने दिल्ली में लूटमार की।
9 मई, 1866 – महान नेता, समाज सुधारक एंव विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ।
9 मई, 1874 – बाम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुई।
9 मई, 1947 – विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 8 मई का दिन

9 मई, 1955 – पश्चिमी जर्मनी नेटो का हिस्सा बन गया था।
9 मई, 1975 – पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।
9 मई, 1986 – पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन हुआ।
9 मई, 1993 – दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से 300 लोगों की मौत हुई।
9 मई, 2000 – जाफना प्रायद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गए।
9 मई, 2002 – रूस के कास्पियस्क क्षेत्र में एक हॉलीडे परेड के दौरान रिमोट नियंत्रित बम विस्फोट होने से 130 लोगों की मौत और 43 अन्य घायल हुए।

यह भी जानें : 10 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

9 मई, 2004 – चेचेन्या में एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन हुआ।
9 मई, 2006 – यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को मंजूरी मिली।
9 मई, 2008 – अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से मना कर किया।
9 मई, 2010 – पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने सिंध कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की जेल सुधार समिति की बैठक के बाद 5 वर्ष से अधिक समय से जेल में बंद क़ैदियों को हर तीन महीने बाद पत्नी के साथ एक रात रहने की अनुमति देने का फैसला किया।
9 मई, 2010 – भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
9 मई, 2012 – 45 यात्रियों से भरे रूस का एक विमान लापता हुआ।
9 मई, 2012 – अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना आधिकारिक समर्थन दिया।