इतिहास के पन्‍नों में आज 4 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 4 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की श्रीरंगपट्टनम की लड़ाई में मृत्यु हुई और मार्गरेट थ्रैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–




4 मई, 1540 – वेनिस और तुर्की ने कुस्तुनतुनिया के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
4 मई, 1780 – अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना हुई।
4 मई, 1799 – मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की श्रीरंगपट्टनम की लड़ाई में मृत्यु हुई।
4 मई, 1818 – नीदरलैंड और ब्रिटेन ने गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।
4 मई, 1846 – अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को खत्म किया गया।
4 मई, 1854 – भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ।
4 मई, 1989 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 3 मई का दिन

4 मई, 1896 – लंदन में डेली मेल समाचारपत्र का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
4 मई, 1897 – फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।
4 मई, 1924 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में आँठवे ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
4 मई, 1931 – अतातुर्क मुस्तफा कमाल पाशा तुर्की के राष्ट्रपति बने।
4 मई, 1945 – जर्मनी की नेश्नल सोशियालिस्ट पार्टी के भंग हो जाने की औपचारिक घोषणा की गयी। यह नाज़ी दल के नाम से प्रसिद्ध थी।

यह भी जानें : 5 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

4 मई, 1945 – जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया।
4 मई, 1979 – मार्गरेट थ्रैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।
4 मई, 1980 – कोल माइंस डे की घोषणा हुई।
4 मई, 1983 – चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
4 मई, 1989 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।
4 मई, 1994 – मिस्र की राजधानी काहिरा में इजरायल एवं फिलीस्तीन के बीच फिलीस्तीन की स्वायत्ता से संबंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
4 मई, 2007 – थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में ग्लोबल वार्मिंग पर बैठक संपन्न हुई।