इतिहास के पन्‍नों में आज 7 अप्रैल का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 7 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय फिल्म अभिनेता जितेन्द्र का जन्म हुआ और अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में इंटरनेट का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–




7 अप्रैल, 1509 – फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
7 अप्रैल, 1614 – प्रसिद्ध यूनानी चित्रकार अलग्रेको का निधन हुआ। अलग्रेको ने चित्रकारी की शिक्षा वेनिस में प्राप्त की। अलग्रेको की चित्रकारी का अधिकांश भाग धार्मिक है।
7 अप्रैल, 1721 – रुस के नरेश पीटर वरिष्ठ ने स्वेडन पर आक्रमण आरंभ किया।
7 अप्रैल, 1795 – फ्रांस ने मीटर को लंबाई मापने के लिए मुख्य पैमाने के रूप में स्वीकार किया।
7 अप्रैल, 1827 – ब्रिटिश रसायनशास्त्री जॉन वाकर ने माचिस की बिक्री शुरु की।
7 अप्रैल, 1920 – प्रसिद्ध सितारवादक पंडित रविशंकर का बनारस में जन्म हुआ।
7 अप्रैल, 1921 – क्रांतिकारी नेता सन यात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।
7 अप्रैल, 1937 – अल्बानिया पर नियंत्रण के उद्देश्य से इटली ने आक्रमण आरंभ किया।
7 अप्रैल, 1939 – इटली ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 6 अप्रैल का दिन

7 अप्रैल, 1940 – बुकर टी वाशिंगटन अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने।
7 अप्रैल, 1942 – भारतीय फिल्म अभिनेता जितेन्द्र का जन्म हुआ।
7 अप्रैल, 1946 – सीरिया को फ्रांस से आजादी मिली।
7 अप्रैल, 1947 – अमरीका के एक विद्वान एवं अविष्कारक हेनरी फ़ोर्ड का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
7 अप्रैल, 1948 – संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन किया। इसीलिए हर वर्ष 7 अप्रैल विश्व ​स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
7 अप्रैल, 1954 – हांगकांग एक्टर व मार्शल आर्टिस्ट जैकी चैन का जन्म हुआ।
7 अप्रैल, 1969 – अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में इंटरनेट का जन्म हुआ।
7 अप्रैल, 1978 – अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकास और उत्पादन का काम पर रोक लगा दी।

यह भी जानें : 8 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं


7 अप्रैल, 1988 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण केंद्र में परमाणु परीक्षण किया।
7 अप्रैल, 1998 – विश्व में स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा हुई।
7 अप्रैल, 1999 – व्यापार संगठन ने यूरोपीय संघ और अमरीका के बीच केले के व्यापार को लेकर लंबे समय से जारी विवाद को खत्म करते हुए अमरीका के पक्ष में फैसला सुनाया।
7 अप्रैल, 2000 – भारत में दिल्ली पुलिस ने करोड़ों रुपए के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाज़ी के रैकेट का पर्दाफाश किया।
7 अप्रैल, 2000 – ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अखबार योर आनर का प्रकाशन प्रारम्भ हुआ।
7 अप्रैल, 2003 – अमेरिकी सेना ने इराक की राजधानी बगदाद को अपने नियंत्रण में लिया।
7 अप्रैल, 2004 – एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मौत की सजा देने में चीन, ईराक व अमेरिका सबसे आगे है।
7 अप्रैल, 2006 – बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये।
7 अप्रैल, 2012 – सियाचिन में भूस्खलन से 130 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई।