इतिहास के पन्‍नों में आज 17 अप्रैल का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 17 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के प्रसिद्ध बिलियडर्स और स्नूकर खिलाड़ी गीत सेठी का जन्म हुआ और भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन हुआ। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–




17 अप्रैल, 1524 – जियोवान्नी वेराजानो ने न्यूयॉर्क खाड़ी की खोज की।
17 अप्रैल, 1815 – इंडोनेशिया में तमबोरा ज्वालामुखी फटा। जिसमें करीब एक लाख लोग मारे गए।
17 अप्रैल, 1859 – वीर पुरुष और प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में भाग लेने वाले तात्या टोपे का निधन हुआ।
17 अप्रैल, 1875 – सर नेविले चैंबरलिन ने स्नूकर का अविष्कार किया।
17 अप्रैल, 1895 – जापान और चीन के बीच शिमोनोसेकी का समझौता हुआ।
17 अप्रैल, 1899 – कलकत्ता को पनबिजली मिली।
17 अप्रैल, 1915 – विश्व में पहली बार घातक गैस का प्रयोग युद्ध में हुआ।
17 अप्रैल, 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
17 अप्रैल, 1946 – सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 16 अप्रैल का दिन

17 अप्रैल, 1947 – श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म हुआ।
17 अप्रैल, 1950 – पाकिस्तान का पहला राष्ट्रीय संग्रहालय स्थापित हुआ।
17 अप्रैल, 1961 – भारत के प्रसिद्ध बिलियडर्स और स्नूकर खिलाड़ी गीत सेठी का जन्म हुआ।
17 अप्रैल, 1971 – मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिलकर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।
17 अप्रैल, 1975 – भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन हुआ।
17 अप्रैल, 1977 – स्वतंत्रता पार्टी का जनता पार्टी में विलय हुआ।
17 अप्रैल, 1982 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
17 अप्रैल, 1982 – कनाडा ने संविधान अपनाया।

यह भी जानें : 18 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

17 अप्रैल, 1983 – भारत ने एसएलवी-3 राकेट का प्रक्षेपण किया।
17 अप्रैल, 1986 – नीदरलैंड और सिसली देशों के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल की।
17 अप्रैल, 1993 – अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।
17 अप्रैल, 2003 – 55 वर्षो बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन हुआ।
17 अप्रैल, 2004 – ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध संगठन हमास के नेता और प्रसिद्ध फ़िलिस्तीनी नेता डाक्टर अब्दुल अज़ीज़ रन्तीसी की कार पर राकेट से आक्रमण करके उनको शहीद कर दिया।
17 अप्रैल, 2008 – भारत व ब्राजील के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।
17 अप्रैल, 2013 – समलैंगिक वि​वाह न्यूजीलैंड में वैध हुआ।
17 अप्रैल, 2014 – प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क़ेज का निधन हुआ।