इतिहास के पन्‍नों में आज 16 अप्रैल का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 16 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत की पहली रेल बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनस स्टेशन से ठाणे के बीच चली और विश्व विख्यात हास्य अभिनेता चार्ली चैपलिन का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–




16 अप्रैल, 1844 – फ़्रांस के लेखक और कवि ऐनाटल फ्रैंकस का पेरिस में जन्म हुआ।
16 अप्रैल, 1853 – भारत की पहली रेल बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनस स्टेशन से ठाणे के बीच चली। इस ट्रेन की 14 बोगियों में 400 यात्रियों ने सवारी की।
16 अप्रैल, 1889 – लंदन के निकट एक स्थान पर विश्व विख्यात कमेडी अभिनेता चार्लज़ का जन्म हुआ। वे चार्ली चैपलिन के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर हुए।
16 अप्रैल, 1900 – अमेरिकी डाक कार्यालय ने पोस्टेज स्टांप की किताब जारी की।
16 अप्रैल, 1919 – जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने को गांधी जी ने उपवास की घोषणा की।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 15 अप्रैल का दिन

16 अप्रैल, 1922 – जर्मनी-रूस के बीच इटली में एक समझौता हुआ जिसे Treaty of Rapallo कहा जाता है। यह समझौता दोनों देशों में डिप्लोमेटिक रिश्ते सुधारने के लिए और आपसी सहयोग के लिए किया गया था।
16 अप्रैल, 1925 – बुलगारिया के सोफिया शहर स्थित चर्च पर हुए हमले में 150 लोगों की मौत हुई।
16 अप्रैल, 1945 – सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मनी का रिफ्यूजी जहाज डूबा। जिसमें 7000 लोगों की मौत हुई।
16 अप्रैल, 1945 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिकी सेना जर्मनी के नुरेम्बर्ग इलाके में घुसी।
16 अप्रैल, 1945 – रेड आर्मी ने बर्लिन की लड़ाई शुरू की।
16 अप्रैल, 1964 – ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल 'द ग्रेट ट्रेन रॉबरी' के लिए 12 लोगों को 307 साल की सजा सुनाई गई।

यह भी जानें : 17 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

16 अप्रैल, 1970 – यूरोपीय देश फ्रांस में बर्फीले तूफान से 70 लोगों की मौत हुर्इ्।
16 अप्रैल, 1972 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपोलो 16 का फ्लोरिडा से सफल परीक्षण किया।
16 अप्रैल, 1978 – ओडिशा में आए चक्रवती तूफान आने 180 लोगों की मौत हो गई।
16 अप्रैल, 1978 – मशहूर अभिनेत्री और मॉडल लारा दत्ता का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ।
16 अप्रैल, 1980 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
16 अप्रैल, 1988 – ख़लीलुल वज़ीर नामक विख्यात फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ता की ज़ायोनी शासन के लोगों ने टयूनिशिया में हत्या कर दी। वे बड़े ही देशभक्त फ़िलिस्तीनी थे।
16 अप्रैल, 1997 – मक्के से 10 किलोमीटर दूर मेना में एक गैस सेलेन्डर फटने से भीषण आग लग गयी जिसके परिणाम स्वरूप 343 हाजी शहीद और 1290 घायल हुए।
16 अप्रैल, 1999 – पाकिस्तान ने भारत को हराकर कोका कोला कप तत्रिकोणीय टूनामेंट जीता।
16 अप्रैल, 2002 – दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 120 मारे गए।
16 अप्रैल, 2008 – लंदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण हुआ।
16 अप्रैल, 2012 – सीरिया के संघर्ष में 55 लोगों की मौत हुई।
16 अप्रैल, 2013 – ईरान में भूकंप से 37 लोगों की मौत हुई।