इतिहास के पन्‍नों में आज 13 अप्रैल का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 13 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमृतसर के जलियांवाला बाग में नृशंस हत्याकांड हुआ और लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनी गई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–




13 अप्रैल, 1648 – लाल किले का निर्माण पूरा हुआ।
13 अप्रैल, 1699 – सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।
13 अप्रैल, 1772 – वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
13 अप्रैल, 1796 – इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।
13 अप्रैल, 1796 – अमेरिका में पहला हाथी भारत से लाया गया।
13 अप्रैल, 1849 – हंगरी को गणराज्य बनाया गया।
13 अप्रैल, 1870 – न्ययॉर्क में मैट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्थापना हुई।
13 अप्रैल, 1890 – भारत की पहली फिंल्म 'श्रीपुंडलीक' का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म हुआ।
13 अप्रैल, 1919 – अमृतसर के जलियांवाला बाग में नृशंस हत्याकांड हुआ। ब्रिटिश जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाईं जिसमें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 379 लोग मारे गए तथा 1200 से अधिक घायल हुए।
13 अप्रैल, 1939 – भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 12 अप्रैल का दिन

13 अप्रैल, 1941 – तत्कालीन सोवियत संघ और जापान के बीच शांति संधि हुई।
13 अप्रैल, 1944 – तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
13 अप्रैल, 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम महीनों में ऑस्ट्रिया पर संयुक्त सेना का अधिकार हो गया।
13 अप्रैल, 1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
13 अप्रैल, 1960 – फ्रांस सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण करने वाला चौथा देश बना।
13 अप्रैल, 1960 – अमेरिका ने विश्व के पहले परिवहन उपग्रह 'ट्रांजिट 1 बी' का प्रक्षेपण किया।
13 अप्रैल, 1970 – चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 के र्इंधन टैंक में विस्फोट हुआ।

यह भी जानें : 14 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

13 अप्रैल, 1975 – एक दक्षिणपंथी गुट 'फ़लेन्जिस्ट' के बंदूक धारियों ने लेबनान की राजधानी बेरुत में 17 फ़लस्तीनियों की हत्या कर दी।
13 अप्रैल, 1975 – लेबनान में फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की एक बस पर चरमपंथी फ़्लांजिस्टों के आक्रमण के साथ ही गृह युद्ध आरंभ हो गया।
13 अप्रैल, 1978 – देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ।
13 अप्रैल, 1980 – अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
13 अप्रैल, 1984 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
13 अप्रैल, 1984 – कश्‍मीर में सियाचिन ग्‍लेशियर पर कब्‍जे के लिए सशस्‍त्र बलों का अभियान भारतीय सेना ने शुरू किया था।
13 अप्रैल, 1997 – अमरीका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
13 अप्रैल, 1998 – पोखरण में दो सफल परीक्षण कर भारत ने परमाणु ताकत हासिल की।
13 अप्रैल, 2000 – लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनी गई।
13 अप्रैल, 2007 – गूगल ने विज्ञापन सेवा प्रदाता डबल क्लिक का 3.1 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया।
13 अप्रैल, 2013 – पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत हुई।