इतिहास के पन्‍नों में आज 12 अप्रैल का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 12 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया और भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर चलायी गयी। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–






12 अप्रैल, 1531 – जर्मनी के पूंजीपति प्रोटिस्टेंट ईसाइयों के बीच सैनिक एवं धार्मिक समझौता हुआ।
12 अप्रैल, 1621 – सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म हुआ।
12 अप्रैल, 1801 – रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया।
12 अप्रैल, 1801 – विलियम क्रे को कलकत्ता (अब कोलकाता) के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
12 अप्रैल, 1861 – अमेरिका में दक्षिण और उत्तर राज्यों के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 11 अप्रैल का दिन

12 अप्रैल, 1885 – मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म हुआ।
12 अप्रैल, 1917 – विश्व के महान आलराउंडरों में से एक भारत का महान क्रिकेट खिलाड़ी वीनू मांकड का जन्म हुआ।
12 अप्रैल, 1927 – ब्रिटिश कैबिनेट ने 21 वर्ष की महिलाओं को वोटिग अधिकार देने का समर्थन किया।
12 अप्रैल, 1928 – जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी।
12 अप्रैल, 1932 – स्पेन में प्रजातांत्रिक सरकार की स्थापना हुई और राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ।
12 अप्रैल, 1936 – दिल्ली का शासक इल्तुतमिश का निधन हुआ।
12 अप्रैल, 1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की कार्यालय में मृत्यु हुई और उप-राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन राष्ट्रपति बने।

यह भी जानें : 13 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

12 अप्रैल, 1946 – सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।
12 अप्रैल, 1955 – डॉ जोंस साक द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।
12 अप्रैल, 1961 – सोवियत संघ ने पहले इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा। यूरी ने वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी।
12 अप्रैल, 1973 – सूडान ने अपना संविधान बनाया।
12 अप्रैल, 1975 – अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर पांच साल के हस्तक्षेप के बाद मामले से खुल को अलग किया।
12 अप्रैल, 1978 – भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी।
12 अप्रैल, 1981 – अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रेक्षेपित किया गया।
12 अप्रैल, 1991 – खाड़ी युद्ध ओपचारिक रूप से समाप्त हुआ।
12 अप्रैल, 2006 – कन्नड़ फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार का निधन हुआ।
12 अप्रैल, 2006 – साइप्रस के राष्ट्रपति तसोस पापादोलस 6 दिवसीस यात्रा पर भारत पहुंचे।
12 अप्रैल, 2007 – पाकिस्तान ने ईरान-पाकिस्तान-भारत गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
12 अप्रैल, 2009 – जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ का त्याग किया।
12 अप्रैल, 2010 – भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगित जीती।
12 अप्रैल, 2012 – फेसबुक पर कैंडी क्रश सागा गेम को जारी किया गया।