इतिहास के पन्‍नों में आज 11 अप्रैल का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 11 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध चित्रकार जैमिनी रॉय का जन्म हुआ और स्टीव वॉजनेक का बनाया पहला ऐपल-1 कंप्यूटर जारी हुआ। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–




11 अप्रैल, 1859 – फ़्रांस के रसायनशास्त्री फ़्रेडनेन्ड कैरे ने उष्मा पैदा करने वाली मशीन बनाई।
11 अप्रैल, 1881 – अफ्रीकी-अमेरिकी महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा के लिए स्पेलमेन कॉलेज जॉर्जिया के अटलांटा में स्थापित किया गया।
11 अप्रैल, 1887 – प्रसिद्ध चित्रकार जैमिनी रॉय का जन्म हुआ।
11 अप्रैल, 1909 – इजरायल में तेल अवीव शहर की स्थापना हुई।
11 अप्रैल, 1919 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना की गई।
11 अप्रैल, 1921 – रेडियो पर खेल का पहला सजीव प्रसारण हुआ और पीट्सबर्ग में बॉक्सिंग मैच की लाइव कमेंट्री की।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 10 अप्रैल का दिन

11 अप्रैल, 1919 – मेक्सिको के विख्यात क्रान्तिकारी एमीलियानो ज़ेपेटा की एक षड़यंत्र द्वारा हत्या कर दी गयी।
11 अप्रैल, 1924 – पहली मैन्स कॉलेज स्विमिंग चैंपियनशिप शुरू हुई।
11 अप्रैल, 1930 – ऋषिकेश में स्टील के तारों से बना लक्ष्मण झूला जनता के लिये खोला गया।
11 अप्रैल, 1945 – अमेरिका की आर्मी जर्मनी की एल्बी नदी पर पहुंच गई।
11 अप्रैल, 1951 – थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का पुणे में जन्म हुआ।
11 अप्रैल, 1964 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित हो गई थी। मुख्य पार्टी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कहा जाता है और विभाजित हुई दूसरी पार्टी का नाम कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रखा गया।

यह भी जानें : 12 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

11 अप्रैल, 1968 – अमेरिका के राष्ट्रपति जॉनसन ने नागरिक अधिकार कानून पर हस्ताक्षर किए।
11 अप्रैल, 1968 – नाजी युद्ध अपराध के लिए एडॉल्फ इचमन के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई इजरायल में शुरू हुई।
11 अप्रैल, 1970 – अमेरिका ने चंद्रमा अभियान के लिए अपोलो 13 कार्यक्रम शुरू किया।
11 अप्रैल, 1972 – USSR ने अंडर ग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
11 अप्रैल, 1976 – स्टीव वॉजनेक का बनाया पहला ऐपल-1 कंप्यूटर जारी हुआ।
11 अप्रैल, 1983 – बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आॅस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
11 अप्रैल, 1985 – अलबानिया के पूर्व राष्ट्रपति अनवर खोजा का निधन हुआ।
11 अप्रैल, 1997 – केंद्र में 10 महीने पुरानी एच डी देवेगौड़ा सरकार विश्वास प्रस्ताव हार गई।
11 अप्रैल, 1999 – अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण किया गया।
11 अप्रैल, 2011 – भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिडी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया।