नवीनतम 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर


आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समान रूप से उपयोगी करेंट अफेयर्स से सम्बंधित एक पंक्ति की जानकारी का अध्ययन करें। करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर अनेक परीक्षाओें जैसे आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए व अन्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।




1. किस देश ने 20 अप्रैल 2017 को पहला मालवाहक अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया? – चीन
2. किस प्रदेश में आबकारी नियमों में बदलाव किए गए, जिसके तहत शराब की दुकानें मात्र छः घंटे ही खोली जाएंगी? – उत्तराखंड
3. किस देश की सरकार ने अपने देश के नागरिकता कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा की है? – ऑस्ट्रेलिया
4. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 में गर्मी से भारत में कितने लोगों की मौत हुई? – 1600
5. किसे पी सी चंद्रा पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – कैलाश सत्यार्थी
6. आईआईएससी टीम के वैज्ञानिकों ने किस विटामिन से जीवाणुओं को मारने की विधि का पता लगाया है? – विटामिन C
7. किस देश ने ईरान में हैवी वाटर रिएक्टर को नया डिज़ाइन लेने के लिए एक अनुबंध किया है? – चीन
8. प्रथम ‘भारत इंडोनेशिया ऊर्जा फोरम’ किस शहर में संपन्न हुआ है? – जकार्ता
9. विश्व भर में किस तारीख को विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है? – 23 अप्रैल
10. कौन सा राज्य उजाला स्कीम के अंतर्गत 1 करोड़ एलईडी का वितरण पार करने वाला 12वां राज्य बना है? – ओड़िशा
11. पासपोर्ट के लिए अब तक केवल अंग्रेजी भाषा में ही आवेदन किया जाता था, अब इसे किस भाषा में भरने की अनुमति प्रदान की गयी? – हिंदी
12. उपराष्‍ट्रपति मोहम्‍मद हामिद अंसारी किन दो देशों की पांच दिन की यात्रा पर गए? – अर्मेनिया और पोलेंड
13. राज्य में हरियाली बढ़ाने हेतु किस राज्य की सरकार ने रेलवे के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया? – महाराष्ट्र
14. भारतीय डाक ने बेंगलुरु में सुगंधित डाक टिकट के तौर पर किस खाद्य अथवा पेय पदार्थ पर स्मारक डाक टिकट जारी किया? – कॉफ़ी
15. किस अभिनेता को वर्ष 2017 के दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – आमिर खान
16. किस फिल्म निर्देशक को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया? – के विश्वनाथ
17. किस देश के एक प्रांत में हाल ही में मुस्लिम बच्चों के नाम पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की गयी? – चीन
18. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने महापुरुषों की जयंती व बलिदान दिवस पर घोषित कितने सार्वजनिक अवकाश रद्द कर दिए? – 15
19. ओडिसा के किस पर्यावरण कार्यकर्ता को राज्‍य के जनजातीय लोगों, उनकी संस्‍कृति व भूमि की रक्षा हेतु एशिया क्षेत्र से गोल्‍डमैन पर्यावरण पुरस्‍कार ग्रीन नोबेल के लिए चुना गया? – प्रफुल्‍ल सामंत्रा
20. रेलवे के नए वित्त आयुक्त (एफसी) के रूप में किन्होंने कार्यभार संभाला है? – बी.एन. महापात्र
21. केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू ने पूर्वोत्तर के किस राज्य में ‘फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' की स्थापना की घोषणा की है? – अरुणांचल प्रदेश
22. नई दिल्ली में केम्पेगौड़ा उत्सव का उद्घाटन किसने किया? – प्रणब मुखर्जी
23. दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया? – बरखा शुक्ला सिंह
24. ‘हाई स्पीड रेल कारपोरेशन’ के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया? – अचल खरे
25. भारत सरकार द्वारा दृष्टिहीनता की नई परिभाषा के अनुसार 6 मीटर की अपेक्षा कितनी दूरी तक देख पाने वाले व्यक्ति को दृष्टिहीन माना जायेगा? – 3 मीटर