समसामयिकी : करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर 2017


संघ व राज्य लोक सेवा आयोग एवं अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए यहां नवीनतम करेंट अफेयर्स  (Current Affairs in Hindi Question Answer) पर आधारित महत्वूपर्ण प्रश्न दिये जा रहे है। यह हाल ही में घटित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम, पुरस्कार, चर्चित व्यक्तियों, पुस्तकों, दिवसों और सम्मेलनों आदि पर आधारित है।




1. किस राज्य सरकार ने आवास गारंटी विधेयक को मंजूरी प्रदान की? – मध्यप्रदेश
2. किस देश में वानगानोई नदी को इंसान का दर्जा दिया गया? – न्यूज़ीलैंड
3. वैज्ञानिकों द्वारा विश्व के किस स्थान पर रात को चमकने वाले फ्लोरोसेंट मेंढक की खोज की गयी? – अर्जेंटीना
4. मेड-इन-इंडिया पहल के तहत भारत में विकसित और निर्मित पहली ट्रेन का क्या नाम ' रखा गया? – मेधा ट्रेन
5. उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में किन्हें चुना गया है? – योगी आदित्यनाथ
6. एशिया का पहला एयरबस ट्रेनिंग सेंटर कहाँ खोला गया? – दिल्ली
7. भारत के किस द्वीप को भारत का पहला कार्बन तटस्थ जिला घोषित किया गया? – माजुली
8. केंद्र सरकार ने नकद लेनदेन की सीमा 3 लाख के बजाए कितने लाख रुपये कर दी है? – 2 लाख
9. किस देश में 30 साल के बाद 28 मार्च 2017 को पाउंड का नया सिक्का जारी हुआ है? – ब्रिटेन
10. रात में विचरण करने वाले तोते को 100 वर्ष बाद हाल ही में किस देश में देखा गया? – पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया
11. किस देश ने मोबाइल फोन के माध्यम से अब तक के पहले सरकारी बॉन्ड की बिक्री करना शुरू कर दी है? – केन्या
12. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 'पाकिस्तान डे' परेड में चीन, सऊदी अरब और किस देश के सैनिकों ने पहली बार हिस्सा लिया? – तुर्की
13. शिवाजी मेमोरियल की ऊंचाई 192 मीटर से बढ़कर कितने मीटर किए जाने की घोषणा की? – 210
14. भारत की पहली वातानुकूलित रेल एम्बुलेंस सेवा कहाँ पर आरंभ की गई? – मुंबई
15. विश्व खाद्य कार्यक्रम चलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने किसे नियुक्त किया? – डेविड बैस्ली
16. एकीकृत स्वचालित विमानन मौसम विज्ञान प्रणाली का किस आईएनएस में उद्घाटन किया गया? – राजाली
17. अमेरिकी सीनेट द्वारा किस देश को नाटो के सदस्य के रूप में शामिल किये जाने की मंजूरी प्रदान की गयी? – मोन्टेनेग्रो
18. उस महिला अधिकारी का नाम बताएं जिसे भारत की पहली महिला कॉम्बैट अधिकारी के रूप में बीएसएफ में शामिल किया गया? – तनुश्री पारीक
19. किस चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अमिताभ बच्चन को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया? – वन प्लस
20. सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु केंद्र सरकार ने कितनी योजनाओं हेतु आधार कार्ड को अनिवार्य बना दिया है? – 34
21. केंद्र सरकार ने छोटे मछुआरों हेतु बड़ी व आधुनिक नावें खरीदने के लिए योजना की घोषणा की, इस योजना का क्या नाम है? – मुद्रा योजना
22. किस संस्था ने नई कॉरपोरेट घोषणा देने की प्रणाली (सीएएफएस) शुरू की है? – बीएसई
23. किन दो सेल्युलर नेटवर्क कंपनियों ने विलय की घोषणा कर दी? – आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन इंडिया
24. वैज्ञानिकों ने गोरा नीम और यूकेलिप्टस की कितनी नई प्रजातियां खोजी? – 13
25. देश के पहले हेलीपोर्ट का शुभारम्भ किस स्थान पर किया गया? – रोहिणी, नई दिल्ली
26. भारत द्वारा हाल ही में कौन सी सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया? – पृथ्वी
27. देश का सबसे लम्बा केबल ब्रिज किस राज्य में बनाया गया है? – गुजरात
28. किस देश ने दक्षिण कोरिया में एंटी मिसाइल सिस्टम थाड तैनात किया? – अमेरिका
29. तेल उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु किस देश ने नई लाइसेंस पॉलिसी की घोषणा की? – भारत
30. किस देश में 19 वर्षों बाद पहली बार जनगणना शुरू हुई? – पाकिस्तान