इतिहास के पन्‍नों में आज 5 मार्च का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 5 मार्च का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे महात्मा गांधी जी ने सिविल अवज्ञा आंदोलन खत्म किया, मार्टिन लूथर किंग की हत्या हुई इत्यादि घटित हुई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–




5 मार्च, 1966 – जापान के माउंट फूजी में एक बोइंग 707 प्लेन दुर्घनाग्रस्त हो गया।
5 मार्च, 1691 – यूरोप में पहली बार करेंसी नोट छपा। यह काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की थी। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था।
5 मार्च, 1699 – महाराजा जय सिंह ने अंबर का सिंहासन संभाला।
5 मार्च, 1793 – ऑस्ट्रिया के सैनिकों ने फ्रांस को हराकर उसके साम्राज्य पर फिर से कब्जा कर लिया।
5 मार्च, 1805 – फ़्रांस के इतिहासकार एगोस्टीन थिअरी का जन्म हुआ।
5 मार्च, 1809 – ब्रिटेन और उसमानी शासन के बीच डरडैनल्स समझौता हुआ जिसके अनुसार ब्रिटेन ने उसमानी शासक को मिस्र सहित समस्त क्षेत्रों को ख़ाली करने का वचन दिया।
5 मार्च, 1851 – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना की गई।

यह भी जानें : 4 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

5 मार्च, 1905 – महान स्वतंत्रता सेनानी सुशीला दीदी का पंजाब में जन्म हुआ। उन्हें भगत सिंह की क्रांतिकारी गतिविधियों में सहयोग करने के लिये याद किया जाता है।
5 मार्च, 1916 – ओडिशा के प्रसिद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का जन्म हुआ।
5 मार्च, 1918 – सोवियत संघ ने पेट्रोग्राड को हटाकर मॉस्को को रूस की राजधानी बनाया।
5 मार्च, 1919 – आयरलैंड के प्रसिद्ध नाविक अरनेस्ट हेनरी शेकलेटन का निधन हुआ। उन्होंने अंटार्कटिका की कई यात्राएं कीं और महासागर में स्थित जॉर्जिया के एक द्वीप में उनका निधन हुआ।
5 मार्च, 1931 – महात्मा गांधी जी ने सिविल अवज्ञा आंदोलन खत्म किया।
5 मार्च, 1933 – जर्मनी के संसदीय चुनावों में नाजी पार्टी ने 44 प्रतिशत मत प्राप्त किया।
5 मार्च, 1953 – 29 साल तक सत्ता में रहने वाले सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन का निधन हुआ।
5 मार्च, 1962 – कनाडा में आयकर नियमों में बदलाव किया गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 6 मार्च का दिन

5 मार्च, 1966 – यात्री जेट प्लेन माउंट फूजी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
5 मार्च, 1968 – मार्टिन लूथर किंग की हत्या हुई।
5 मार्च, 1983 – आस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता बाब हाक प्रधानमंत्री बने।
5 मार्च, 1989 – लेबर पार्टी के संस्थापक बाबा पृथ्वी सिंह का निधन हुआ।
5 मार्च, 1990 – सरकार ने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए 360 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत की घोषणा की।
5 मार्च, 1995 – भारत और चीन अपने सैन्य कर्मियों के बीच बैठकों की सुविधा के लिए सिक्किम के नाथू ला सहित दो नए सीमा केन्द्र खोलने पर सहमत हुये।
5 मार्च, 1997 – उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया 25 साल में पहली बार शांति वार्ता के लिए मिले।
5 मार्च, 1997 – भारत तथा तेरह अन्य देशों ने इंडियन ओशन रिम एसोसियेशन के गठन की घोषणा की।
5 मार्च, 1999 – आज़ाद देश के राष्ट्रकुल के कार्यकारी सचिव बोरिस बेरनोवस्की की बर्खास्तगी हुई।
5 मार्च, 2008 – भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाले 'ब्रह्मोस' मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
5 मार्च, 2009 – इफ्को (इंडियन फार्मा फर्टिलाइजर कोउपरेटिव लिमिटेड) एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी।