इतिहास के पन्‍नों में आज 31 मार्च का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 31 मार्च का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत में डाक सेवा शुरू हुई, पहला डाकघर खुला और मुंबई में अंतिम बार इलेक्ट्रिक ट्राम चली इत्यादि घटित हुई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–




31 मार्च, 1596 – फ़्रांस के विश्व विख्यात दार्शनिक गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री रेने डेकार्ट का जन्म हुआ।
31 मार्च, 1727 – महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हुआ।
31 मार्च, 1774 – भारत में डाक सेवा शुरू हुई, पहला डाकघर खुला।
31 मार्च, 1809 – रुस के ड्रामा लेखक निकोलाय वासीलियोविच गोगोल का यूक्रेन में जन्म हुआ। वे कामेडी और उत्साहवर्धक कहानियां लिखने में दक्ष थे।
31 मार्च, 1867 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
31 मार्च, 1870 – अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।

यह भी जानें : 30 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

31 मार्च, 1889 – पेरिस का मशहूर एफिल टावर आधिकारिक तौर पर खुला।
31 मार्च, 1917 – अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर में डेनिश वेस्ट इंडीज खरीदा और उसका नाम वर्जिन आइलैंड रखा।
31 मार्च, 1921 – रॉयल ऑस्‍ट्रेलिया एयरफोर्स की स्‍थापना हुई।
31 मार्च, 1946 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूनान में पहली बार मतदान हुआ।
31 मार्च, 1959 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 15 दिन की पदयात्रा कर भारत की सीमा में पहुंचे। भारत ने उन्हें राजनीतिक शरण दी।
31 मार्च, 1964 – मुंबई में अंतिम बार इलेक्ट्रिक ट्राम चली।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 1 अप्रैल का दिन

31 मार्च, 1966 – सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना-10 लांच किया।
31 मार्च, 1972 – भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन हुआ।
31 मार्च, 1979 – अरब संघ के सदस्य देशों ने इस संघ में मिस्र की सदस्यता को स्थगित कर दिया और अधिकांश देशों ने मिस्र से संबंध तोड़ लिए।
31 मार्च, 1979 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
31 मार्च, 1983 – कोलंबिया के शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूंकप में 500 लोगों की मौत हुई।
31 मार्च, 1986 – मेक्सिको विमान 940 के दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाने से सवार सभी 167 यात्रियों की मौत हो गई।
31 मार्च, 1990 – पोल टैक्स यानी प्रति व्यक्ति कर के ख़िलाफ़ लंदन में क़रीब 70 हज़ार लोग सड़कों पर उतर आए थे।
31 मार्च, 1990 – देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया।