इतिहास के पन्‍नों में आज 30 मार्च का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 30 मार्च का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल हुआ और प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का निधन हुआ, इत्यादि घटित हुई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–




30 मार्च, 1814 – नेपोलियन बोनापोर्ट को हराने के बाद ब्रिटेन की सेना ने पेरिस की ओर कूच किया।
30 मार्च, 1822 – फ्लोरिडा अमेरिकी गणराज्य में शामिल हुआ।
30 मार्च, 1842 – बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
30 मार्च, 1856 – क्रिमिया नामक लड़ाई पेरिस समझौते के साथ समाप्त हुई।
30 मार्च, 1856 – रूस ने पेरिस शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर क्रीमिया युद्ध के समाप्ति की घोषणा की।
30 मार्च, 1858 – हैमेन एल. लिपमेन ने इरेजर के साथ जुड़ी पेंसिल का पहला पेटेंट रजिस्टर किया।
30 मार्च, 1867 – अमेरिका ने 72 लाख डॉलर में अलास्का को रूस से खरीदा।
30 मार्च, 1908 – फिल्म अभिनेत्री देविका रानी का विशाखापत्तनम में जन्म हुआ।

यह भी जानें : 29 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

30 मार्च, 1919 – बेल्जियम की सेना ने जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर कब्जा किया।
30 मार्च, 1919 – महात्मा गाँधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।
30 मार्च, 1945 – सोवियत संघ ने आस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
30 मार्च, 1949 – राजस्थान राज्य की स्थापना हुई और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया।
30 मार्च, 1950 – मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का आविष्कार किया।
30 मार्च, 1963 – फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
30 मार्च, 1976 – अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में भूमि दिवस के नाम से बहुत बड़ा प्रदर्शन हुआ।
30 मार्च, 1977 – स्वामी अग्निवेश ने अपनी भारतीय आर्यसभा पार्टी को जनता पार्टी में विलय कर दिया।
30 मार्च, 1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रीगन होटल के पास से गुजर रहे थे, उसी दौरान ताबड़तोड़ छह गोलियां चल गईं।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 31 मार्च का दिन

30 मार्च, 1982 – नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।
30 मार्च, 1992 – प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजीत रे को ऑनररी ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
30 मार्च, 1998 – चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।
30 मार्च, 2002 – प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का निधन हुआ।
30 मार्च, 2003 – पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
30 मार्च, 2005 – मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ.वी. विजयन का निधन हुआ।
30 मार्च, 2006 – ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभाव में आया।
30 मार्च, 2006 – हिन्दी गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार व पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का निधन हुआ।
30 मार्च, 2012 – मंदी में फंसे स्पेन के बजट में 27 अरब यूरो की कटौती की गई।