इतिहास के पन्‍नों में आज 18 मार्च का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 18 मार्च का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के मशहूर अभिनेता शशिकपूर का जन्म हुआ और पाकिस्तान के क्रिकेट कोच बॉब वूल्मर किंग्सटन में होटल के बाथरुम में मृत पाए गए।, इत्यादि घटित हुई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–




18 मार्च, 1801 – भारत में पहले आयुध निर्माण कारखाने की स्थापना हुई।
18 मार्च, 1910 – गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा था।
18 मार्च, 1922 – ब्रितानी अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह के मामले में महात्मा गांधी को 6 साल की जेल की सजा सुनाई थी।
18 मार्च, 1938 – भारत के मशहूर अभिनेता शशिकपूर का जन्म हुआ था। उनका असली नाम बलबीर राजकपूर है।
18 मार्च, 1940 – इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इंग्लैंड और फ्रांस के खिलाफ जर्मनी का साथ दिया।
18 मार्च, 1944 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा के रास्ते भारत में प्रवेश किया।
18 मार्च, 1953 – पश्चिमी तुर्की में आए भूकंप के कारण 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
18 मार्च, 1965 – सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था। तब से अब तक करीब 200 से ज्यादा यात्री स्पेसवॉक कर चुके हैं।
18 मार्च, 1966 – इंडोनेशिया में जनरल सुहार्तो ने सरकार बनाई।

यह भी जानें : 17 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

18 मार्च, 1971 – पेरू में भूस्खलन से 200 लोग मरे।
18 मार्च, 1974 – अरब के अधिकांश तेल उत्पादक देशों ने अमेरिका के खिलाफ व्यापार रोक को हटा लिया।
18 मार्च, 1978 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी देने का फैसला हुआ।
18 मार्च, 1990 – अमरीकी संग्रहालय से 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई। संग्रहालय ने इन चोरों पर 50 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया। इसके बावजूद भी इन कलाकृतियों का कुछ भी पता नहीं चला।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 19 मार्च का दिन

18 मार्च, 1997 – तुर्की में रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोग मरे।
18 मार्च, 2000 – उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
18 मार्च, 2003 – ब्रिटेन की संसद ने ब्रिटेन के इराक पर हमले को अमेरिका के साथ मिलकर चलाने को सही ठहराया था।
18 मार्च, 2006 – संयुक्त राष्ट्र ने 'मानवाधिकार परिषद' के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
18 मार्च, 2007 – उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया।
18 मार्च, 2007 – पाकिस्तान के क्रिकेट कोच बॉब वूल्मर किंग्सटन में होटल के बाथरुम में मृत पाए गए।
18 मार्च, 2008 - भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।