इतिहास के पन्‍नों में आज 10 मार्च का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 10 मार्च का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना की गई और जापान ने वियतनाम को स्वतंत्र देश घोषित किया, इत्यादि घटित हुई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–





10 मार्च, 1624 – इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
10 मार्च, 1801 – ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना की गई।
10 मार्च, 1847 – हवाई में पहले सिक्के की ढलाई की गई।
10 मार्च, 1861 – कैनेडा की महिला कवित्री श्रीमती पोलिन जॉन्सन का जन्म हुआ। वे रेंड इंडियन जाति के उस गुट में जन्मी जिसे विवशत: अमरीका से कैनेडा पलायन करना पड़ा।
10 मार्च, 1862 – ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने जांजीबार की आजादी को मान्यता दी।
10 मार्च, 1872 – भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक नेता मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी का जन्म हुआ। उन्होंने रेशमी आंदोलन चलाया था किन्तु यह आंदोलन विफल हो गया।

यह भी जानें : 9 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

10 मार्च, 1876
– अमरीकी आविष्कारक एलेग्ज़न्डर ग्राहम बेल ने टेलीफ़ोन का आविष्कार किया और आज ही के दिन ग्राहम बेल और उनके सहयोगी वाटसन के बीच पहली सफल टेलीफ़ोन वार्ता हुई।
10 मार्च, 1893 – आइवरी कोस्ट फ्रेंच सम्राज्य का हिस्सा बना।
10 मार्च, 1896 – इटली के श्याम वर्ण के लोग जिन्होंने इथोपिया पर अधिकार जमाने के लिए आक्रमण किया था आडवा नामक स्थान पर पराजित हुए। इटली चाह रहा था कि इथोपिया पर अधिकार करके पूर्वोत्तरी अफ़्रीक़ा के अपने दो उपनिवेशों एरिट्रिया और सोमालिया के बीच संपर्क स्थापित करे।
10 मार्च, 1897 – नारी शिक्षा की प्रणेता सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध कवयित्री सावित्री बाई फुले का निधन हुआ।
10 मार्च, 1906 – उत्तरी फ्रांस में खान दुर्घटना में करीब 11 सौ लोग मरे।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 11 मार्च का दिन

10 मार्च, 1922
– महात्मा गांधी को राजद्रोह के मामले में गिरफ्तारी के बाद छह वर्ष के लिये जेल भेजे गये।
10 मार्च, 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी युद्धक विमानों ने जापान की राजधानी टोकियो पर भीषण बमबारी की। जिसके कारण टोकियो के लगभग 1 लाख आम नागरिक मारे गये।
10 मार्च, 1945 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व रेलमंत्री माधवराव सिंधिया का जन्म हुआ।
10 मार्च, 1945 – जापान ने वियतनाम को स्वतंत्र देश घोषित किया।
10 मार्च, 1946 – ब्राजील में हुए रेल हादसे में 1855 लोगों की मौत हो गई।
10 मार्च, 1959 – तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन की नीतियों के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ। हालांकि चीन एक दशक पहले अक्टूबर 1950 से ही तिब्बत को अपने कब्जे में लेना शुरू कर चुका था। 
10 मार्च, 1969 – मार्टिन लूथर किंग के हत्यारे जेम्स अर्ल रे को 99 साल की कैद की सजा सुनाई गयी।
10 मार्च, 1973 – एटलांटिक महासागर के इलाके में स्थित बरमूदा में आज के दिन ही ब्रितानी गवर्नर और उनके सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
10 मार्च, 1985 – भारत ने बेंशन एंड हेजेज क्रिकेट विश्वकप जीता।
10 मार्च, 2003 – उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया।
10 मार्च, 2006 – पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 लोग मारे गये।