प्रसिद्ध नाटककार अरूण शर्मा का निधन


असम के प्रसिद्ध नाटककार एवं साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अरूण शर्मा (Arun Sharma) का 28 मार्च, 2017 को राष्ट्रीय राजधानी के एक मेडिकल अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह कुछ समय से बीमार थे।




डॉ. शर्मा ने कई दशकों तक आल इंडिया रेडियो में विभिन्न अधिकारी स्तर पर अपनी सेवायें दी और यहीं से वह सेवानिवृत हुए।

वर्ष 1931 में डिबूगढ़ जिले में जन्मे शर्मा ने अपने जीवन में 50 से अधिक नाटक एवं किताबें लिखीं। उन्हें वर्ष 2010 में उन्हें पद्मश्री, साहित्य अकादमी और असम वैली लिटरेरी जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

उनको लगातार दो साल तक असम साहित्य सभा के बेस्ट प्लेराइट अवार्ड के अलावा वर्ष 2003 में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। शर्मा ने अपने जीवनकाल में कई टेली-फिल्मों और रेडियो डाक्यूमेंट्रीज के लिए पटकथाएं लिखने के अलावा 17 नाटक और पांच उपन्यास लिखे थे।