करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर | समसामयिकी प्रश्न 2017


Study the Current Affairs related knowledge which is equally helpful for all competitive exams. The questions-answer on current affairs for the coming exams as – IAS, PCS, Bank, RRB, SSC and other exams are very important.




1. देश में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वर्तमान जज सीएस करनन के खिलाफ वारंट जारी किए, सीएस करनन किस हाईकोर्ट के वर्तमान जज हैं? – कलकत्ता हाईकोर्ट
2. भारतीय ज्ञानपीठ संगठन ने किस लोकप्रिय मलयालम लेखक और पत्राकार को 30वें मातृदेवी पुरस्कार से सम्मानित किया? – एमपी वीरेन्द्र कुमार
3. केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से कितनी तेजस्विनियों को सम्मानित किया? – 14
4. भारतीय सेना को इंसास राइफल्स के स्थान पर आधुनिक असॉल्ट राइफल प्रदान करने की तैयारी की जा रही है। सेना को इंसास राइफल्स कब दी गयी? – वर्ष 1988
5. बिना कोई नया कर लागू किए हरियाणा प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया गया। संख्या के अनुसार यह प्रदेश सरकार का कौन सा बजट है? – तीसरा
6. केंद्र सरकार ने ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की कितने प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की? – 51%
7. किस महिला को मोटरसाइकिल से एवरेस्ट तक जाने हेतु नारी शक्ति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया? – पल्लवी फौजदार
8. हाल ही किस बैंक ने 1 अप्रैल, 2017 से बचत खाते में न्यूनतम राशि 5,000 रुपये रखे जाने की घोषणा की? – भारतीय स्टेट बैंक
9. ट्रम्प द्वारा जारी नए यात्रा आदेश में पहले छह देशों में से किस एक देश को प्रतिबंधित सूची से बाहर किया गया? – इराक
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगदा सत्संग मठ के कितने वर्ष पूरे होने पर विशेष डाक टिकट जारी किए? – 100 वर्ष
11. किस अभिनेता को एनसीसी की केंद्रीय सलाहकार समिति के गैर-आधिकारिक सदस्य नामित किया गया? – अनुपम खेर
12. हरियाणा सरकार ने कितने जिलों में पोस्ट ऑफिस मुख्यालय पर पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित किए? – तीन
13. भाभा आण्विक अनुसंधान केंद्र (बार्क) के वैज्ञानिकों ने किस रोग के रोगियों हेतु आयुर्वेदिक दवा का आविष्कार किया, यह आयुर्वेदिक दवा फेफड़ों और त्वचा के कैंसर के लिये अत्यंत लाभकारी है? – कैंसर
14. दिल्ली यूनिवर्सिटी के किस प्रोफेसर को नक्सलवादियों से संबंध रखने के आरोप में उम्रकैद की सज़ा सुनाई गयी? – प्रोफेसर जी एन साईबाबा
15. भारत और नेपाल के मध्य आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास का क्या नाम है? – सूर्यकिरण
16. उस वरिष्ठ भारतीय महिला वैज्ञानिक का क्या नाम है जिसके सहयोग से अग्नि-4 मिशन में भारत ने सफलता प्राप्त की तथा उन्हें अग्नि पुत्री के नाम से भी जाना जाता है? – टेसी थॉमस
17. दो दिवसीय पूर्वोत्तर बिजनेस समिट किस शहर में आयोजित किया जा रहा है? – नई दिल्ली
18. उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र सरकार को भारत के किस पड़ोसी देश की सीमा पर बाड़ लगाने हेतु निधि जारी करने के आदेश जरी किए? – बांग्लादेश
19. किस देश ने दक्षिण कोरिया में एंटी मिसाइल सिस्टम थाड तैनात किया? – अमेरिका
20. आईसीसी ने किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को 2017 महिला विश्व कप का ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया? – सचिन तेंदुलकर
21. संयुक्त राष्ट्र संघ ने टीकाकरण कार्यक्रम हेतु भारत की पहली सीनियर प्रोजेक्ट अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया? – डॉ सोनिका
22. आईएएनएस में एग्जीक्यूटिव एडिटर पद पर कार्यरत उस वरिष्ठ पत्रकार का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया? – अरविन्द पद्मनाभन
23. मध्‍यप्रदेश राज्‍य में विधवा महिलाओं को नया नाम प्रदान किया गया, यह नाम क्या है? – कल्‍याणी
24. महिला सरपंचों का राष्ट्रीय सम्मेलन किस शहर में आयोजित हुआ? – गांधीनगर
25. केंद्र सरकार ने फसल बीमा पॉलिसी हेतु किस पहचान पत्र को अनिवार्य किया? – आधार कार्ड