अमरिंदर सिंह पंजाब में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने


अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) पंजाब के दूसरी बार 16 मार्च, 2017 को मुख्यमंत्री बने। अमरिंदर सिंह ने सूबे के 26वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ सात कैबिनेट और दो राजयमंत्रियों ने भी शपथ ली।




अकाली दल-बीजेपी के 10 वर्षों के शासन के खात्‍मे के साथ पंजाब में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एक अन्‍य चर्चित नाम को भी शामिल किया गया। दरअसल मनप्रीत बादल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया। मनप्रीत बादल परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं और पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भाई के बेटे हैं।


Read : Amarinder Singh sworn in as 26th Punjab CM

मंत्री और उनके विभाग
सीएम : कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रशासन, पर्सोनल, गृह मामले व न्याय, विजिलेंस और नहीं अलॉट किए सभी विभाग
ब्रह्म माहिंदरा : सेहत व परिवार भलाई, मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान संसदीय कार्य
नवजोत सिद्धू : स्थानीय निकाय, पर्यटन व सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व व अजायब घर
मनप्रीत बादल : वित्त, योजना व रोजगार उत्पत्ति
साधू सिंह धरमसोत : एससी/बीसी कल्याण विभाग
तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा : ग्रामीण विकास व पंचायत, जलापूर्ति व सेनिटेशन
राणा गुरजीत सिंह : सिंचाई, विद्युत
चरनजीत सिंह चन्नी : तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक ट्रेनिंग
अरुणा चौधरी : उच्च व स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार)
रजिया सुल्ताना : लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार)