आज का इतिहास 9 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 9 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1649 – ब्रिटेन में लोकतांत्रित शासन का आरंभ हुआ और ओलिवर क्रोमवेल राष्ट्रपति बने।
1667 – रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1775 – ब्रिटेन ने अपने अमेरिकी उपनिवेश मैसाच्युसेट्स को बागी घोषित किया।
1788 – आस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1801 – फ्रांस और आस्ट्रिया ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1824 – उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म को अपनाया।
1846 – लग्जरी कार ब्रांड मायबाख की शुरुआत करने वाले जर्मन इंजीनियर विलहेम मायबाख का जन्म हुआ।
1895 – डब्ल्यू. जी. मॉर्गन ने वॉलीबॉल का आविष्कार किया।

यह भी जानें : 8 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1931 – भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
1941 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर कब्जा किया।
1951 – स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिए सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
– जमैका ने स्वतंत्र देश बनने के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
1970 – महान आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का जन्म हुआ। उन्होंने 124 टेस्ट मैच में 563 जबकि 250 वनडे मुकाबलों में 381 विकेट लिए।
1971 – अपोलो 14 मिशन चांद से पृथ्वी पर लौटा।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 10 फरवरी का दिन

1975 – रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज 17 अंतरिक्ष से 29 दिन बाद धरती पर लौटा।
1979 – अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।
1984 – पूर्व सोवियत संघ के नेता यूरी एंड्रोपोव का निधन हुआ वे सोवियत संघ की गुप्तचर सेवा केजीबी के प्रमुख भी रह चुके थे।
1992 – अलजीरिया के संसदीय चुनावों में इस्लामी प्रवृत्ति वाले धड़े की भारी सफलता के बाद सत्तासीन सैनिकों ने चुनावों के परिणामों को निरस्त और अलजीरिया इस्लामी मुक्तिमोर्चे को गैर कानूनी घोषित किया।
1998 – जॉर्जिया के राष्ट्रपति एडुअर्ड शेवर्डनाद्जे की हत्या का असफल प्रयास किया गया।
2007 – पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतन्त्रता सेनानी की सूची से हटाया।