आज का इतिहास 8 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 8 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1672 – भौतिकशास्त्री आइसक न्यूटन ने लंदन में आॅप्टिक और शोधपत्र प्रस्तुत किया।
1785 – 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।



1802 – साइमन विलार्ड ने बैंजो क्लॉक का पेटेंट ​कराया।
1865 – पहली बार अमेरिकी सेना में किसी अश्वेत मार्टिन रॉबिसन डेलने को मेजर बनाया गया।
1872 – भारत के वायसराय रहे लार्ड मेयो की अंडमान द्वीप में शेर अली नामक एक कैदी ने हत्या कर दी।
1879 – स्टैनफोर्ड फ्लेमिंग ने यूनीवर्सल स्टैंडर्ड टाइम को अपनाने का प्रस्ताव दिया।
1897 – भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म हुआ।
1905 – हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से 10,000 लोगों की मौत हुई।

यह भी जानें : 7 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1909 – यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1922 – अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस ने रोडियो का उपयोग शुरू किया।
1941 – गजलों की दुनिया के बादशाह जगजीत सिंह का जन्म हुआ।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।
1952 – महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी।
1963 – प्रसिद्ध क्रिकेटर व भूतपूर्व भारतीय कप्तान अजरुद्दीन का हैदराबाद में जन्म हुआ।
1971 – दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।
– दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्डैक की शुरुआत हुई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 9 फरवरी का दिन

– महान लेखक और शिक्षाविद के.एम. मुंशी का बंबई (अब मुंबई) में निधन हुआ।
1974 – स्काईलैब अंतरिक्ष स्टेशन की तीन सदस्यीय चालक दल 84 दिन के बाद पृथ्वी पर लौटा।
1978 – अमेरिकी सीनेट की कार्यवाही को पहली बार रेडियो पर प्रसारित किया गया।
1979 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1986 – दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
1992 – यूलिसिस अंतरिक्षयान बृहस्पति ग्रह के निकट से गुजरा।
1994 – क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया।
2002 – भारत व रूस के बीच रक्षा समझौते सम्पन्न हुआ।
2005 – इजरायल और फिलीस्तीन के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनी।
2006 – भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सिओन में सम्पन्न हुआ।
2007 – भूटान नरेश अपनी पहली भारतीय यात्रा पर आए।
2008 – उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
2009 – श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ के नीचे दब गये। जिसमें 11 सैनिकों के शव निकाले गए।