आज का इतिहास 6 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 6 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1716 – ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण हुआ।
1757 – ब्रिटेन के वैज्ञानिक जोज़फ़ ब्लैक ने कारबोनिक गैस का पता लगाया।



1778 – फ्रांस ने अमेरिका को राष्ट्र के रूप में मान्यता प्रदान की।
– ब्रिटेन ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1838 – फ़्रांस के संगीतकार जॉर्ज बीज़े का जन्म हुआ। उन्होंने अपने संगीतकार पिता से शिक्षा ली युवाकाल तक पहुंचने तक उन्हें संगीत के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त हो गयी।
1899 – स्पेन अमेरिका के बीच लड़ाई समाप्त हुई, सीनेट ने शांति समझौते को मंजूरी दी।
1904 – रूस और चीन की सेनाओं पर जापानी सेनाओं के आक्रमण के साथ ही जापान रूस युद्ध का आरंभ हुआ।

यह भी जानें : 5 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1911 – अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।
1918 – ब्रिटेन की 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मत देने का अधिकार मिला।
1922 – वाशिंगटन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हथियारों को नियंत्रित और कम करने के लिए पंचमुखी समझौता हुआ।
1931 – प्रसिद्ध वकील और नेता मोतीलाल नेहरू का लखनऊ में निधन हुआ।
1935 – तुर्की चुनाव में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।
1936 – खोजियों के एक दल ने चार वर्ष के गहन प्रयास के बाद विश्व के सबसे ठंडे क्षेत्र का पता लगाया।
1941 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।
1948 – पहली बार रेडियो नियंत्रित विमान को उड़ाया गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 7 फरवरी का दिन

1951 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1952 – एलिजाबेथ द्वितीय ने इंग्लैंड की महारानी की गद्दी संभाली। वह उस समय महज 26 साल की थी।
1959 – अन्ना चांडी भारत में उच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला न्यायाधीश बनी।
1968 – फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु हुए।
1979 – लाहौर सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार भुट्टो की मौत की सजा बरकरार रखी।
1993 – अमेरिका के पूर्व शीर्ष टेनिस खिलाड़ी आर्थर एश का निधन हुआ। वह एकमात्र अश्वेत खिलाड़ी थे जिन्होंने विम्बलडन, यूएस और आॅस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीते थे।
2002 – भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया गया।
2003 – रूस ने संयुक्त राष्ट्र से बिना अनुमति लिये इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई पर अमेरिका को चेतावनी दी।
2008 – अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आए तूफान से भारी तबाही हुई।