आज का इतिहास 23 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 23 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1468 – छपाई की मशीन का आविष्कार करने वाले यूहेन गोटेनबर्ग का निधन हुआ।
1768 – कर्नल स्मिथ ने ब्रिटिश सत्ता को स्वीकार कर चुके हैदराबाद के निजाम के साथ शांति समझौता किया।



1799 – मिस्र पर फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट का अधिकार हो जाने के बाद फ़्रांसीसी सेना ने शाम पर आक्रमण आरंभ किया।
1871 – इंगलैंड की राजधानी में यूरोपीय सरकारों की उपस्थिति में लंदन कॉन्फ़्रेन्स हुई। इसका मुख्य कारण फ़्रांस पर जर्मनी की विजय तथा दिन प्रतिदिन उसकी बढ़ती शक्ति थी।
1886 – अमरीका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल ने अलम्यूनियम की खोज की।
1940 – रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया।
1945 – कनाड़ा की सेनाओं ने जर्मनी के कलकार क्षेत्र पर कब्जा जमाया।

यह भी जानें : 22 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

– जापान द्वारा नियंत्रित टापू ईवो जीमा पर अमरीका ने अपना झंडा फहराया।
1947 – दुनिया को मानक में पिरोने वाले अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन की स्थापना हुई।
1952 – कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।
1958 – अर्जेंटीना के महान फार्मूला वन चालक खुआन मानुएल फांगियो का दो आदमियों ने अपहरण कर लिया।
1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 24 फरवरी का दिन

1967 – अमेरिकी सेनाओं ने वियतनाम युद्ध में बड़ा हमला शुरु किया।
1969 – अभिनेत्री मधुबाला का निधन हुआ।
1970 – गयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1981 – स्पेन में राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई थी, जब दक्षिणपंथी सेना ने प्रशासन का तख़्तापलट कर दिया था।
2003 – कनाडा के डेविसन ने विश्वकप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 में बनाये गये कपिलदेव का रिकार्ड तोड़ा।
2007 – पाकिस्तान ने शाहीन-2 का परीक्षण किया।
2010 – भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता दी गई।
2014 – रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन हुआ।