आज का इतिहास 22 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 22 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1731 – अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्म हुआ।
1746 – फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।



1775 – यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
1821 – स्पेन ने फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को बेचा।
1845 – डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने सेरामपुर और बालासोर को ईस्ट इंडिया कंपनी ने खरीदा।
1857 – स्काउट्स की अंतरराष्ट्रीय संस्था के संस्थापक राबर्ट बेडल पावेल लंदन के एक धार्मिक घराने में जन्मे। उन्होंने समाज में युवाओं को आगे लाने और कमज़ोरों की सहायता करने के उद्देश्य से स्काउट्स की अंतरराष्ट्रीय संस्था की स्थापना की।
1885 – क्रांतिकारी जतीन्द्र मोहन सेन गुप्ता का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 21 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1913 – मैक्सिको के क्रान्तिकरी राष्टपति फ़्रैन्सिसको मैडेरो की सेना ने हत्या कर दी। इस घटना में उनके साथ उप-राष्ट्रपति पीनो स्वेरेज़ की भी हत्या हो गयी।
1944 – महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का निधन हुआ।
1958 – भारत के विख्यात राजनीतिज्ञ, बुद्धिजीवी और साहित्यकार अबुल कलाम अहमद आज़ाद का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1967 – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकारनो ने सारे अधिकार प्रधानमंत्री जनरल सोहारतो के हवाले कर दिए और केवल नाम के राष्ट्रपति बन कर रह गये।
1979 – कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 23 फरवरी का दिन

1980 – अफगानिस्तान में सैनिक शासन लागू होने की घोषणा हुई।
1982 – भारतीय उपमहाद्वीप के विख्यात उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का निधन हुआ।
1991 – तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और धमकी दी कि ऐसा ना करने पर अमरीका इराक पर हमला कर देगा।
1997 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से 'क्लोन' बनाने की घोषणा की।
1998 – जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन।
1999 – भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त हुई।
2011 – न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत हुई।