आज का इतिहास 17 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 17 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1370 – रुडाउ की लड़ाई में जर्मनी ने लिथुआनिया को हराया।
1670 – छत्रपति शिवाजी ने मुगलों से सिंह गढ़ किला जीता।



1698 – औरंगजेब ने आठ साल की घेराबंदी के बाद जिंजी के किले पर कब्जा किया।
1809 – फ़्रांस और स्पेन के बीच होने वाला सारगूसा युद्ध फ़्रांस की विजय और पूर्वी स्पेन के सारागूसा नगर पर उसके अधिकार के साथ समाप्त हो गया।
1827 – जॉन हेनरी पेस्टलोज़ी नामक स्वीज़रलैंड के बुद्धिजीवी का निधन हुआ।
1865 – अमेरिका में गृह युद्ध के दौरान कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट को जला दिया गया।
1878 – सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।
1882 – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।

यह भी जानें : 16 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1883 – महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता वासुदेव बल वंत फडके का अदन की जेल में निधन हुआ।
1915 – गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।
1931 – लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत वायसराय निवास में किया।
1933 – अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुई।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिकों ने जीत हासिल की।
1947 – सोवियत संघ में ‘वायस ऑफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया।
1962 – जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत हुई।
1964 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया।
1976 – मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 18 फरवरी का दिन

1979 – चीन की सेना ने वियतनाम पर हमला किया।
1983 – नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया।
1987 – श्रीलंका के कुछ तमिलों ने हीथ्रो हवाई अड्डे पर अपने कपड़े उतारकर प्रतिरोध दर्ज किया।
1989 – मोरक्को में पश्चिमी अरब संघ की स्थापना के समझौते पर सहमति हुई।
1994 – गुजरात के मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2007 – अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इराक से सैनिकों को वापस बुलाये जाने की घोषणा की।
2008 – कोसोवो ने सर्बिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
2014 – सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। उन्हें 'सऊदी गजट' अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया।