आज का इतिहास 15 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 15 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1564 – इतावली फिजिसिस्ट गैलीलियो गैलीली का जन्म हुआ था।
1764 – अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।



1782 – ब्रिटेन और फ्रांस के बीच समुद्री युद्ध आरंभ हुआ।
1808 – रूस के ज़ार शासक ने फ़िनलैंड पर अपना अतिग्रहण पूरा किया।
1869 – आगरा में पैदा हुए प्रसिद्ध उर्दू कवि और लेखक मिर्जा गालिब असद उल्लाह बेग खान का निधन हुआ।
1903 – पहली बार आज के दिन मॉरिस मिख्टॉम ने अपनी दुकान में खुद से बनाए गए दो सॉफ्ट टॉय पेश किये। जिन्हें टेडी बियर का नाम दिया।
1926 – अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।

यह भी जानें : 14 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1936 – रूस के चिकित्सक और जीव वैज्ञानिक पेट्रोविच पावलोफ़ का 87 वर्ष की आधु में निधन हुआ।
1942 – सिंगापुर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1961 – बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 73 लोगों की मौत हुई।
1962 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1965 – मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
1967 – भारत में चौथा आम चुनाव संपन्न हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 16 फरवरी का दिन

1976 – मध्य प्रदेश के भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।
1989 – तत्कालीन सोवियत संघ की सेना ने अफगानिस्तान से वापसी की थी।
1996 – प्रतिक्षित रिपोर्ट जारी की गई थी जिसमें इस बात की जानकारी दी गई थी कि 80 के दशक में ब्रिटेन ने इराक को हथियार किन हालात में दिए और इसके लिए कौन से मंत्री ज़िम्मेदार थे।
2000 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर. चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
2005 – लोकप्रिय इंटरनेट साइट यूट्यूब, जिस पर वीडियो देखा और साझा किया जा सकता है, संयुक्त राज्य अमेरिका में लांच किया गया।
2012 – मध्य अमेरिकी देश होंडुरास स्थित कोमायागुआ जेल में भीषण आग में 358 लोगों की मौत हुई।