आज का इतिहास 14 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 14 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1537 – गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की पुर्तगालियों से बचकर भागने के दौरान डूबने से मौत हुई।
1556 – पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कलानौर में मात्र 13 वर्ष में अकबर का राजाभिषेक हुआ।



1658 – शाहजहां के बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने लिए हुए बहादूरपुर की युद्ध में दारा शिकोह ने शाह शुजा को हराया।
1670 – रोमन कैथोलिक सम्राट लियोपोल्ड प्रथम यहूदियों को वियाना से बाहर किया।
1743 – हेनरी पेलहम ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने।
1881 – कोलकाता में भारत के पहले होमयोपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई।
1893 – हवाई अमेरिका का हिस्सा बना ।
1899 – अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी।
1905 – उर्दू के प्रख्यात कवि दाग़ देहलवी का निधन हुआ।

यह भी जानें : 13 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1912 – पहली डीजल पनडुब्बी लंदन के पास ग्रोटन शहर में बनाई गई।
1920 – शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गयी।
1924 – आइबीएम की न्यूयॉर्क में स्थापना हुई ।
1933 – खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला का जन्म हुआ था।
1952 – भारतीय जनता पार्टी की शीर्ष महिला राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज का जन्म हुआ।
1993 – कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया।
1938 – पालमाख़ गुट के हथियारबंद ज़ायोनियों ने फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार को जारी रखते हुए अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के सासा गांव में अपना घिनौना अपराध आरंभ किया।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विश्व की सबसे भीषण ग़ैर परमाणु बमबारी आरंभ हुई।
– पेरू, पराग्वे, चिली और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 15 फरवरी का दिन

1959 – क्यूबा पर प्रसिद्ध क्रान्तिकारी फ़ीडल कास्त्रो का शासनकाल आरंभ हुआ।
1963 – ब्रिटेन के शल्य चिकित्सक मार्टिन स्काट मनुष्य के गुर्दे का प्रतिरोपण करने में सफल हुए।
1975 – मशहूर लेखक सर पेल्हम ग्रेनिवाल वुडहाउस का निधन हुआ।
1989 – ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर आधारित पहला उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा के पास स्थापित किया गया।
– भोपाल गैस कांड की जिम्मेदारी यूनियन कार्बाइड, सरकार को मुआवजा देने परा राजी हुई।
2005 – लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफ़ीक़ हरीरी राजधानी बैरूत मे एक कार बम के धमाके में मारे गए।
– वीडियो-शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब की शुरूआत हुई।
– प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.विद्यानिवास मिश्र ​का निधन हुआ।