आज का इतिहास 30 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 30 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1530 – मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन हुआ।
1649 – इंग्लैंड के सम्राट ‘चार्ल्स प्रथम’ का सिर कलम किया गया।



1737 – सजीवों के शरीर में बिजली होने का पता लगाने वाले इटली के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ लूईची गैलवानी का बोलोनिया नगर में जन्म हुआ।
1790 – पहली लाइफबोट का दक्षिण पूर्व इंग्लैंड की टाइन नदी में परीक्षण किया गया।
1889 – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म हुआ।
1903 – लॉर्ड कर्जन ने कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) के मेटकाफ हॉल में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया।
1910 – भारतीय राजनीतिक, अधिवक्ता और पूर्व रक्षा मंत्री चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म हुआ।
1911 – ‘कैनेडियन नेवल सर्विस’ का नाम बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया।

यह भी जानें : 29 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1913 – ब्रिटेन के ‘हाउस आफ़ लॉर्ड्स’ ने आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया।
– प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार अमृता शे​रगिल का जन्म हुआ।
1933 – जर्मनी के जातिवादी तानाशाह एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के चांसलर के तौर पर शपथ ली।
1948 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महात्मा गांधी की नाथू राम गोडसे ने हत्या कर दी।
1949 – रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 31 जनवरी का दिन

1964 – दक्षिण वियतनाम में सेना ने रक्तविहीन तख्तापलट के जरिये सत्ता पर कब्जा किया।
1965 – ब्रिटेन के लोगों ने विंस्टन चर्चिल को अंतिम विदाई दी।
1968 – हिन्दी के महान पत्रकार एवं साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन हुआ।
1971 – इंडियन एयरलाइंस के 'फोक्कर एफ27 फ्रेंडशिप विमान' का अपहरण किया गया।
1972 – पाकिस्तान ने ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया।
1989 – अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।
1991 – इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा कर लिया। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।
2007 – टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा।
2008 – बहुचर्चित स्टाॅम्प पेपर घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।
2013 – दक्षिण कोरिया ने अपना पहला कैरियर रॉकेट नारो-1 प्रक्षेपित किया।