आज का इतिहास 3 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 3 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1496 – बहुमुखी प्रतिभा के धनी लियोनार्दो द विंची ने विमान बनाने की असफल कोशिश की।
1698 – इटली के लेखक और कवि पीटर मेताज़ ताज़ियो का जन्म हुआ।



1777 – जार्ज वाशिंगटन की सेना ने ब्रिटिश सेना को न्यूजीलैंड में पराजित किया।
1815 – फ्रांस, ब्रिटेन और आस्ट्रिया ने रूस और प्रसा के खिलाफ समूह बनाया।
1831 – महाराष्ट्र के सतारा में भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले का जन्म हुआ।
1833 – ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फॉकलैंड द्वीप पर कब्जा जमाया।
1836 – एशिया की सबसे पुरानी प्रिंटिंग प्रेस के संस्थापक मुंशी नवल किशोर का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्म हुआ।
1852 – चीन का पहला कदम हवाई द्वीप पर पड़ा।
1870 – ब्रुकलिन ब्रिज का निर्माण प्रारंभ हुआ।

यह भी जानें : 2 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1875 – फ़्रांस के साहित्यकार और शब्दकोष विशेषज्ञ पियर लारोस का निधन हुआ।
1910 – रोज काम के लिए 8 घंटे तय करने के लिए ब्रिटेन में हड़ताल हुई।
1911 – अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।
1923 – चेक गणराज्य के युवा शायर जेरी वोल्कर का टी.बी. के रोग से निधन हुआ।
1929 – महात्मा गांधी और लॉर्ड इरविन की मुलाकात हुई।
– आॅस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में अपने करियर का पहला शतक लगाते हुए 112 रन बनाए।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 4 जनवरी का दिन

1943 – टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया।
1956 – फ्रांस में एफिल टॉवर के ऊपरी हिस्से में आग लगने से नुकसान हुआ।
1957 – अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पहली बार बिजली घड़ी प्रदर्शित की गयी।
1959 – अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।
1974 – बर्मा (अब म्यांमार) में संविधान को अंगीकार किया गया।
1980 – अफगान नेता ने अफगानिस्तान पर हुए सोवियत हमले का बचाव किया।
1991 – इजरायल ने 23 साल बाद सोवियत संघ में वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला।
1993 – अमेरिका और रूस ने परमाणु हथियारों को सीमित करने संबंधी संधि (स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रिटी) यानी स्टार्ट 2 पर हस्ताक्षर किए थे।
1998 – अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या हुई।
2004 – मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गये।
2013 – इराक के मुसय्यिब क्षेत्र में एक आत्मघाती बम विस्फोट में शिया समुदाय के 27 लोगों की मौत हो गयी और 60 घायल हो गये।