आज का इतिहास 29 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 29 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1528 – भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को हराकर चंदेरी के किले पर कब्जा किया।
1693 – जॉन फिलिप रैमो नामक फ़्रांसीसी संगीतकार का डिजोन नगर में जन्म हुआ। इन्हें पश्चिम के शास्त्रीय संगीत के जन्मदाताओं में गिना जाता है।



1713 – क्लोड क्लेरो नामक फ़्रांसीसी गणितज्ञ का पेरिस में जन्म हुआ।
1780 – भारत का पहला समाचार पत्र हिक्की गजट या बंगाल गजट या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कोलकाता से प्रकाशन आरंभ हुआ।
1860 – ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से मस्क्वीटो कोस्ट, निकारागुआ को लौटाया।
1886 – कार्ल बेंज ने गैसोलीन ऊर्जा से चालित पहली सफल कार का पेटेंट ​कराया।
1896 – भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणबानंद महाराज का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 28 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1916 – ‘प्रथम विश्व युद्ध’ में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।
1921 – मलिक फ़ैसल प्रथम को ब्रिटेन द्वारा तैयार की गयी भूमिका के आधार पर इराक़ का नरेश चुना गया।
1939 – रामकृष्ण मिशन संस्कृति संस्थान की स्थापना की गई।
1953 – संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।
1962 – अमरीका के शायर रॉबर्ट फ़्राँस्ट का निधन हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 30 जनवरी का दिन

1963 – फ्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाजार (ईईसी) में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।
1970 – शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाले कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म हुआ।
1979 – भारत की सबसे पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।
1993 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली का टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण हुआ।
1994 – भारत सरकार ने एयर कार्पोरेशन एक्ट 1953 को रद्द किया।
1996 – फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने घोषणा की, कि फ़्रांस अब और परमाणु हथियारों का परीक्षण नहीं करेगा।
2002 – अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ईरान, ईराक़, उत्तरी कोरिया को दुनिया में दुष्टता की धुरी क़रार दिया।
2006 – भारत के तेज गेंदबाज इरफान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने।