आज का इतिहास 26 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 26 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1556 – मुगल शासक हुमायूं का सीढियों से गिरने के कारण मौत हुई।
1666 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।



1748 – ब्रिटेन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया और सार्डिनिया ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये।
1784 – बेंजामिन फ्रैंकलिन ने बाज को अमेरिका के प्रतीक चिह्न के रूप में होने पर नाखुशी जाहिर की।
1837 – मिशिगन को अमेरिका का 26वां प्रांत बनाया गया।
1882 – गैंबेट्टा के नेतृत्व वाली फ्रांसीसी सरकार गिरी।
1905 – विश्व का सबसे बड़ा 3106 कैरेट का हीरा कलिनन दक्षिण अफ्रीका में खुदाई में मिला।
1929 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत की आजादी का संकल्प लिया।
1931 – हंगरी-ऑस्ट्रिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।

यह भी जानें : 25 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1950 – लगभग 100 साल के ब्रितानी शासन के बाद भारत का संविधान पारित हुआ और इस देश में लोकतंत्र की स्थापना हुई।
– अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के रूप में अपनाया गया।
– सी. राजगोपालाचारी ने गवर्नर जनरल का पद छोड़ा और राजेन्द्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1958 – जापानी नौका ननकई के दक्षिणी अवाजी द्वीप के निकट डूबने से 167 लोगों की मौत हो गयी।
1959 – इटली के प्रधानमंत्री आमिनतोरे फैनफनी ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1972 – दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक अमर जवान ज्योति को स्थापित किया गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 27 जनवरी का दिन

1978 – अमरीकी षड़यंत्रों के परिणामस्वरुप कैम्प डेविड नामक लज्जाजनक समझौता हुआ। इस समझौते के आधार पर अतिग्रहणकारी इस्राईल ने मिस्र को सीना प्रायद्वीप लौटाया और बदले में मिस्र ने इस्राईल के अस्तित्व को औपचारिक रुप से स्वीकार किया।
– ट्यूनीशिया में दंगों में 40 लोगों की हत्या हुई।
– मारियो सोरेस के नेतृत्व में नयी पुर्तगाली सरकार का गठन हुआ।
1981 – वायुदूत हवाई सेवा की शुरुआत हुयी।
1982 – रेलवे पैलेस ऑन व्हील्स का उद्घाटन हुआ।
1998 – अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 24 वर्षीया मोनिका लेविंस्की के साथ संबंधों की ख़बरों से पूरी तरह इनकार किया।
2001 – भारत के पश्चिमी हिस्से और पाकिस्तान के कई हिस्से एक बड़े भूकंप से प्रभावित हुए जिसकी वजह से हज़ारों लोग मौत की नींद सो गए।
साथ ही गुजरात में 20 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।
2004 – अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने देश के नये संविधान पर हस्ताक्षर किए।
2014 – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक पर्यटक नाव के डूबने से 21 लोग मारे गये।