आज का इतिहास 19 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 19 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1597 – मुगलों को नाकों चने चबवाने वाले मेवाड़ के राजपूत राजा महाराणा प्रताप का निधन हुआ।
1668 – किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये।



1839 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया।
1905 – बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर का निधन हुआ।
1905 – ब्रह्मसमाज की स्थापना और शांतिनिकेतन की नींव डालने वाले देबेंद्रनाथ बाबू का जन्म हुआ।
1907 – ईरान के विख्यात संगीतकार अमीनुल्ला हुसैन का तुर्कमानिस्तान के एक ईरानी परिवार में जन्म हुआ।
– पहली फिल्म समीक्षा वैरायटी मैग्जीन में छापी गई।
1910 – जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त हुआ।

यह भी जानें : 18 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1920 – अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।
– इटली के फिल्म निमार्ता फेडरिको फ़लीनी का जन्म हुआ। उन्होंने फिल्म उद्योग की प्रगति में बड़ा योगदान दिया।
– अमेरिकी सीनेट ने अमेरिका के लीग आॅफ नेशंस में शामिल होने के खिलाफ मतदान किया।
1921 – मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1927 – ब्रिटेन की सरकार ने अपनी सेना चीन भेजने का निर्णय लिया।
1938 – जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।
1941 – ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया।
– ब्रिटेन ने अफ्रीकी देश इराटीरिया के खिलाफ आक्रमक रूख अपनाया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 20 जनवरी का दिन

1942 – जापान की सेना ने बर्मा पर हमला किया।
1949 – कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी।
1966 – कांग्रेस पार्टी ने भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए इंदिरा गांधी को अपना नेता चुना। इंदिरा गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की इकलौती बेटी थी।
– इंदिरा गांधी भारत की चौथी प्रधानमंत्री चुनी गयी।
1981 – अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।
1990 – ओशो के नाम से मशहूर रजनीश का पुणे में निधन हुआ।
1990 – दक्षिण अफ्रीका के साथ क्रिकेट खेलने पर लगे प्रतिबंध की अनदेखी करते हुए इंग्लैंड से 15 क्रिकेटरों का एक दल दक्षिण अफ्रीका के साथ क्रिकेट खेलने के लिए जोहानेसबर्ग पहुंचा।