आज का इतिहास 15 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 15 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1759 – लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।
1784 – एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना हुई।



1795 – ड्रामा लेखन में बड़ी दक्षता प्राप्त रूसी लेखक व राजनेता लेग्ज़न्डर गिरीबायोदेफ़ का जन्म हुआ।
1839 – एलसेल्वाडोर को केन्द्रीय अमरीकी संघ के विघटन के बाद औपचारिक रूप से स्वतंत्रता मिली।
1854 – जर्मनी के गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री जार्ज साइमन ओहम का 67 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1889 – कोका कोला कंपनी (तब पेम्बर्टन मेडिसन कंपनी) का जॉर्जिया में निगमीकरण हुआ।
1926 – स्वतंत्र भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता के.डी. जाधव का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 14 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1934 – भारत और नेपाल में 8.7 तीव्रता वाला भूकंप आया। इस भूकंप में करीब 11,000 जानें गईं।
1943 – दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन पेंटागन का निर्माण पूरा हुआ।
1949 – के.एम. करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तभी से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1965 – सोवियत रूस द्वारा किए गए भूमिगत नाभिकीय परीक्षण से कजाखस्तान की चागन झील का निर्माण हुआ।
– भारतीय खाद्य निगम की स्थापना।
1975 – पुर्तगाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 16 जनवरी का दिन

1986 – थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई।
1988 – भारत के विकेट कीपर किरन मोरे ने मद्रास टेस्ट में वेस्टइंडीज के पांच बल्लेबाजों को स्टम्प आउट कर कीर्तिमान बनाया।
– भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 16 विकेट निकाले।
1990 – बुल्गारिया की संसद ने इस देश में सत्ता पर कम्युनिस्ट पार्टी के एकाधिकार को समाप्त कर दिया जिसके बाद बहुदलीय लोकतंत्र का रास्ता साफ़ हुआ।
1992 – बुल्गारिया ने बाल्कन के देश मैसिडोनिया को मान्यता दी।
2013 – सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत हुई और 150 लोग घायल हुए।
2016 – पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत हुई और 56 लोग घायल हुए।