आज का इतिहास 14 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 14 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1551 – मुग़ल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फ़जल का जन्म हुआ।
1659 – एलवास के युद्ध में पुर्तगाल ने स्पेन को पराजित किया।



1758 – इंग्लैंड के सम्राट के एक अधिकार पत्र के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में कंपनी या सम्राट के खिलाफ किसी भी युद्ध में लूटे गये धन एवं सम्पत्ति को रखने का अधिकार मिला।
1741 – मराठाओं और अफगानों के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध शुरू हुआ।
1742 – दुनिया को हेली कॉमेट से परिचय कराने वाले इंग्लैंड के सबसे प्रसिद्ध खगोलविद एडमंड हेली का निधन हुआ।
1760 – फ्रांसीसी जनरल लैली ने अपने उपनिवेश पाँडिचेरी को ब्रिटिश कप्तान आयरे कूट को सौंप दिया।
1875 – प्रसिद्ध वेदांती, संगीतज्ञ, दार्शनिक और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अलबर्ट श्वाइत्सर का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 13 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1907 – कैरीबियाई देश जमैका की राजधानी किंग्सटन में आये विनाशकारी भूकंप में 1000 से अधिक लोग मारे गये।
1912 – रेमंड पोंकारे फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1914 – हेनरी फोर्ड ने मॉडल-टी कार के उत्पादन के लिए उन्नत असेम्बली लाइन तकनीक की।
1926 – लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का जन्म हुआ।
1938 – बेलूर मठ के श्री रामकृष्ण मंदिर की प्रतिष्ठा की गई।
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मोरक्को की कासाब्लांका बंदरगाह पर इसी नाम से एक ऐतिहासिक सम्मेलन आरंभ हुआ।
1964 – टेस्ट गेंदबाज रमेशचंद्र गंगाराम नाडकर्णी ने लगातार 21 मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड बनाया।
1969 – भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया।
1974 – विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 15 जनवरी का दिन

1975 – नार्वे की अनीता वोल्ड ने 98 मीटर की दूरी के साथ महिलाओं की स्की कूद का विश्व रिकार्ड बनाया।
– सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया।
1977 – फॉर्मूलावन रेस में फर्राटा भरने वाले पहले भारतीय नारायण कार्तिकेयन का जन्म हुआ।
1979 – वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज डरेन गंगा का जन्म हुआ। उन्होंने 48 टेस्ट में तीन शतकों के साथ 2160 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 30 कैच लपके।
1980 – संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने एक प्रस्ताव पारित करके अफ़ग़ानिस्तान से विदेशी सैनिकों के बाहर निकलने की मांग की।
1986 – मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में संविधान लागू हुआ।
1994 – 300 वर्ष में पहली बार ब्रिटेन के शाही परिवार के किसी सदस्य ने कैथोलिक धर्म अपनाया। एक प्राइवेट सर्विस में डचेस ऑफ़ केन्ट कैथोलिक चर्च की सदस्य बनीं।
2002 – ब्रितानी सरकार ने घोषणा की कि क़रीब 11 महीने तक देश में फैली फ़ुट एंड माउथ बीमारी को मध्यरात्रि में ख़त्म माना जाएगा।
2011 – जन विरोध और क्रांति के बाद ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति जायन अल-​आबिदिन बिन अली देश छोड़ सऊदी अरब भागे।
2007 – नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।