करेंट अफेयर्स समसामयिकी प्रश्न उत्तर जनवरी 2017


Study the Current Affairs related knowledge which is equally helpful for all competitive exams. The questions-answer on current affairs for the coming exams as – IAS, PCS, Bank, RRB, SSC and other exams are very important.




1. भारत सरकार ने कितने कुल कितने लोगों को पद्म सम्मान के लिए चुना? – 89
2. थाईलैंड की महारानी महा चक्री सिरीनधार्न को कौनसा पद्म सम्मान ​दिया गया है? – पद्म भूषण
3. काली बेईं नदी का जीर्णोद्धार करने वाले किस बाबा को पद्म श्री के चुना गया है? – बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल
4. जीवन रक्षा पदक के लिए देश भर के कितने लोगों को चुना गया है? – 36
5. शीर्ष अदालत ने सहारा समूह को निवेशकों के कितने करोड़ रुपये लौटाने को कहा है? –24 हजार करोड़
6. 68वें गणतंत्र दिवस की रिपब्लिक डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि कौन शामिल हुए? – शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान
7. पाकिस्तान ने 2200 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली ​किस मिसाइल का पहला परीक्षण सफलतापूर्व किया? – अबाबील
8. हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने एशिया के साथ हुई किस डील से अमेरिका को हटा लिया है? – ट्रेड डील ट्रांस पैसिफिक पार्टनरशिप
9. किस बिल के पास होने के बाद अब आई आई एम पास आउट भी डिप्लोमा की जगह डिग्री पा सकेंगे? – आईआईएम बिल
10. कितने राजनीतिक दल देश में पंजीकृत है? – 1780
11. किस वर्ष से 25 जनवरी को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' मनाने की शुरूआत हुई? – 2011
12. किस भारतीय मूल के ब्रिटिश कलाकार को पहली बार ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है? – देव पटेल
13. किसने हाल ही में गाम्बिया के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की? – एडमा बैरो
14. मॉरिशस के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री का नाम क्या है? – प्रविंद जुगनौथ
15. विश्व के सबसे डायनेमिक शहरों में भारत के छह शहरों ने जगह बनाई है। इन शहरों में कौन सा शहर पहले स्थान पर है? – बेंगलुरु
16. किस राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने राजनीतिक दलों को आम चुनाव चिन्ह बांटने की घोषणा की? – महाराष्ट्र
17. भारत के किस स्टेडियम में पहली बार युद्ध के शहीदों के नाम दो स्टैंड बनाये जायेंगे? – ईडन गार्डन, कोलकाता
18. किस सरकार ने खुले बाजार में वाइट केरोसीन बेचने की अनुमति दे दी है? – कर्नाटक सरकार
19. जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आनंदम कार्यक्रम शुरू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना? – मध्य प्रदेश
20. किस प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है? – झारखंड
21. प्रतिष्ठित ‘द हिन्दू पुरस्कार 2016’ किसने जीता? – किरन दोषी
22. किस अधिनियम के तहत दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया? – दिव्यांगजन अधिनियम-2016
23. किसे सीबीआई प्रमुख नियुक्त किया गया? – अलोक कुमार वर्मा
24. किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने मलेशिया मास्टर्स ख़िताब जीता? – साइना नेहवाल
25. किसने सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) के निदेशक के रूप में शपथ ली? – माइक पोंपियो
26. किस राज्य में 3.5 लाख से भी अधिक लोगो ने राष्ट्रगान गाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया? – गुजरात
27. किस बल्लेबाज ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्के जड़ने वाले विश्व के पांचवें बल्लेबाज बना? – महेंद्र सिंह धोनी
28. किसे हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुना गया? – अनुराग ठाकुर
29. किस देश ने भारतीयों के लिए वीजा मुक्त सुविधा वापस ली? – हांगकांग
30. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किस शहर को राज्य की दूसरी राजधानी घोषित कर दिया? – धर्मशाला