उत्तर प्रदेश पी.सी.एस. मुख्य परीक्षा 2016 हल प्रश्नपत्र


UPPSC उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (मुख्य) परीक्षा-2016 के सामान्य अध्ययन का हल प्रश्न पत्र सभी प्रश्नों सहित दिया गया है। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा 20 सितंबर, 2016 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया। इसमें भारतीय अर्थव्यवस्था, कृषि और उत्तर प्रदेश पर पूछे गए प्रश्न उत्तर आपकी सुविधा के लिए एक लाइन के रूप में दिये जा रहे है।




कृषि पर पूछे गए प्रश्न
1. उद्देश्य, व्यक्ति और उत्पादकता नियोजन इन में से कौन-सा कृषि वित्त का प्रमुख सिद्धांत है? – ये सभी
2.  कहां पर एक संरक्षित कच्छ वनस्पति क्षेत्र है? – पश्चिम घाट
3. मिर्च, कुम्हड़ें, मटर और मूली इनमें से सर्वाधिक विटामिन सी किसमें पाया जाता है? – मिर्च में
4. बैंगन, भिंडी, मटर और पत्तागोभी सब्जियों में से 'यलो वेन मोजैक' किस सब्जी की गंभीर बीमारी है? – भिंडी की
5. किसके कारण टमाटर का रंग लाल होता है? – लाइकोपीन
6. चौसा, मल्लिका, अल्फांसो और आम्रपाली इनमें से आम की किस्मों में से कौन दशहरी और नीलम के क्रॉस से विकसित की गई है? – आम्रपाली
7. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान राज्यों में से किसमें दलहनों का सर्वाधिक उत्पादन होता है? – मध्य प्रदेश
यह भी देखें : करेंट अफेयर्स व सामान्य ज्ञान पर पूछे गए प्रश्न

8. ब्राजील, क्यूबा, भारत और चीन देशों में से कौन एक विश्व में गन्ने का द्वितीय वृहत्तम उत्पादक है? – भारत
9. कपास, मक्का, अरहर और सरसों में से कौन एक रबी फसल है? – सरसों
10. चीन, थाईलैंड, इंडोनेशिया और वियतनाम में से किस देश को प्रतिस्थापित करते हुए भारत चावल का सबसे बड़ा देश निर्यातक (2015) हो गया? – थाईलैंड
11. चीन, भारत, जापान और फिलिपींस देशों में से किसमें चावल की कृषि के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्र है? – चीन
12. विश्व में फलोत्पादक के रूप में भारत का कौन-सा स्थान है? – दूसरा
13. मूंग, मसूर, उड़द और अरहर दलहनों में से किसका 2015-2016 में सर्वाधिक आयात किया गया था? – अरहर
14. धान उत्पादन में विश्व में भारत का स्थान कौन-सा है? – द्वितीय
15. ​ढैंचा, शनई, बोड़ा और ग्वार इनमें से हरी खाद वाली फसलों में किसमें नाइट्रोजन की मात्रा सर्वाधिक पाई जाती है? – ढैंचा
16. गोल्डन चावल किस विटामिन का प्रचुर स्त्रोत है? – विटामिन ए का
17. भारत में एग्रो-इकोलॉजिकल जोन्स (कृषि पारिस्थितिकीय क्षेत्रों) की कुल संख्या कितनी है? – 20
18. गेहूँ, धान, मसूर और चना इनमें से पूसा सिंधु गंगा किसकी एक प्रजाति है? – गेहूँ की

भारतीय अर्थव्यवस्था पर पूछे गए प्रश्न
2. जनगणना-2011 के अनुसार, भारत की सफल प्रजननता दर (TFR) कितनी है? – 2.4
3. इस समय (2015 से) भारत की राष्ट्रीय आय के अनुमान हेतु कौन सा वर्ष आधार वर्ष के रूप में प्रयुक्त हो रहा है? – 2011-12
4. कोयला उत्पादक राज्यों के उत्पादन (2014) की दृष्टि से सही अवरोही क्रम क्या है? – छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र
5. यमुना एक्शन प्लान औपचारिक रूप से किस वर्ष प्रारंभ किया गया था? – 1993 में
6. मिजोरम, केरल, मेघालय और नागालैंड राज्यों में से किसमें 2011 जनगणना के अनुसार पुरुष और स्त्री के साक्षरता के प्रतिशत दरों में न्यूनतम अंतर है? – मेघालय
7. भारत का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप कौन-सा है? – सलसेट
8. भारत में वरिष्ठ आयु निर्भरता अनुपात (2011) कितना प्रतिशत है? – 14.2%
9. राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय के 2014 के अनुमानानुसार ग्रामीण परिवारों में कृषि में विनियोजित ग्रामीण परिवार कितना प्रतिशत है? – 57.8%
10. असम, नागालैंड, मेघालय और मिजोरम राज्यों में से कौन सा राज्य बंग्लादेश से अपनी सीमा नहीं बनाता है? – नागालैंड
11. ओडिशा, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्यों में से किसमें भारत की जनगणना 2011 में अनुसूचित जनजाति के लोगों की संख्या सर्वाधिक अंकित की गई है? – मध्य प्रदेश
12. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, देश के मिलियन (दस लाखीय) नगरों की सूची में अंतिम स्थान पर कौनसा शहर है? – कोटा
13. अधोलिखित राज्यों में से​ किसमें 2001 से 2011 के बीच सर्वाधिक साक्षरता वृद्धि दर दर्ज की गई है? – बिहार
14. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या में 20 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों का प्रतिशत कितना है? – 59.29%
15. जनवरी 2016 में घोषित स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होने वाले 20 शहरों की पहली सूची में कौन-सा शहर शीर्षस्थ था? – भुवनेश्वर
16. किस पंचवर्षीय योजना में 'गरीबी हटाओ' विषय वस्तु पर आधारित गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम को सर्वप्रथम प्रारंभ किया गया था? – पांचवी पंचवर्षीय योजना
17. सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा 2015 में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार  किस राज्य में वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष के ऊपर) की संख्या का प्रतिशत निम्नतम है? – अरुणाचल प्रदेश
18. केंद्रीय बजट 2016-17 के अनुसार कितनी आय होने पर 15 प्रतिशत का अधिकार देय होगा? – 1 करोड़ रु. से ऊपर
19. स्लोवेनिया, सर्बिया, स्लोवाकिया और कोलबिंया देशों में से कौन विश्व व्यापार संगठन का सदस्य नहीं है? – सर्बिया
20. व्यापार एवं माल निशान एक्ट किस वर्ष पारित किया गया था? – 1958 में
21. माल, सेवाएं और भुगतान का हस्तांतरण इनमें से व्यापार संतुलन में कौन सम्मिलित होता है? – ये सभी
22. 2015-2016 में भारत से निर्यात की गई प्याज की मात्रा लगभग कितनी थी? – 10 लाख टन
23. फसल प्रबंधन, मृदा प्रबंधन, जल प्रबंधन और वन प्रबंधन इनमें से हरियाली योजना किससे संबंधित है? – जल प्रबंधन से
24. प्रथम भूमि विकास बैंक की स्थापना 1920 में हुई थी, यह कहाँ अवस्थित था? – झांग में

उत्तर प्रदेश पर पूछे गए प्रश्न
1. उत्तर प्रदेश की जनजातियों में से कौन बहु-विवाह व्यवस्था को आचरित करती है? – जौनसारी
2. रवाला, डांडिया, बढ़इया और राई लोकनृत्य में कौन-सा उत्तर प्रदेश के बुदेंलखंड क्षेत्र का लोकनृत्य नहीं है? – डांडिया नृत्य
3. गुरु गोविंदसिंह स्पोटर्स कॉलेज कहाँ अवस्थित है? – लखनऊ में
4. उत्तर प्रदेश के किस जिले में यूरेनियम पाया जाता है? – ललितपुर में
5. उत्तर प्रदेश में केसर का उत्पादन किस क्षेत्र में होता है? – पर्वतीय क्षेत्र में
6. उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2015 में प्रथम ट्रेवल मार्ट का आयोजन कहाँ किया गया? – लखनऊ में
7. लठमार होली कहाँ मनाई जाती है? – बरसाना में
8. उत्तर प्रदेश में कितने सामान्य केंद्रीय विश्व विद्यालय हैं? – चार
9. टेसू, गुलाब, नील कमल और चंपा में से कौन-सा उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प है? – टेसू
10. उत्तर प्रदेश में परंपरागत भूमिमापन इकाई कौन-सी है? – बीघा
11. जैन 'तीर्थंकर' पाश्र्वनाथ किस स्थान से मुख्यत: संबंधित थे? – वाराणसी
12. भारतीय शाकभाजी अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है? – वाराणसी में