आज का इतिहास 09 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 09 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1484 – महान कवि एवं संत सूरदास का जन्म हुआ।



1625 – हॉलैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संघि पर हस्ताक्षर हुए।
1742 – स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री व आधुनिक रसायनशास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्ल विलहेल्म शील का स्टॉकहोम में जन्म हुआ।
1758 – भारत में मदरास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध आरंभ हुआ। भारत में ब्रिटेन व फ़्रांस के बीच होने वाला ये सबसे खतरनाक युद्ध था।
1761 – शिवाजी की पुत्री ताराबाई का पुणे में निधन हुआ।
1762 – ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।
1825 – सिपाही​ विद्रोह के प्रमुख नायक राव तुला राम का हरियाणा के रेवाड़ी जिले में जन्म हुआ।

यह भी जानें : 08 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1870 – डॉ. आई एस श्रुधर का वेल्लोर अस्पताल में जन्म हुआ।
1898 – कोलकाता में बेलूर मठ की स्थापना हुई।
1905 – चर्च और राज्य को अलग करने के लिए फ्रांस में कानून पास हुआ।
1910 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।
1917 – जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।
– प्रथम विश्व विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के सैनिकों ने उसमानी शासन के सैनिकों को फिलिस्तीन में पराजित किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 10 दिसंबर का दिन

1924 – हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1931 – जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।
1941 – चीन ने जापान,जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945 – अभिनेता एवं राजनेता शत्रुध्न सिन्हा का जन्म हुआ।
1946 – देश का सर्वोच्च कानून बनाने वाली संविधान सभा की पहली मुलाकात हुई।
– यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्म हुआ।
– संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।
1971 – लिबरेशन वॉर के दौरान भारतीय सेना ने हवाई अभियान मेघना हेली ब्रिज छेड़ा था।
1979 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्मॉलपॉक्स वायरस के उन्मूलन की घोषणा को प्रमाणित किया।
1983 – भारत की महिला क्रिकेटर रुमेली घर का जन्म हुआ। इनके नाम 4 टेस्ट में 236 रन और 8 विकेट तथा 78 वनडे मैचों में 961 रन और 63 विकेट दर्ज है।
1987 – जार्डन नदी के पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों और ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनी अतिग्रहणकारियों के विरुद्ध फ़िलिस्तीनी जनता का संघर्ष आरंभ हुआ।
1992 – ब्रिटेन के शाही जोड़े प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेज डायना के अलग होने की आधिकारिक घोषणा हुई थी।
1993 – एंडेवर शटल के अंतरिक्षयात्रियों ने हब्बल स्पेस टेलीस्कोप की मरम्मत का काम पूरा किया।