आज का इतिहास 05 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 05 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1230 – जर्मनी के रसायन शास्त्री और दार्शनिक अलबर्ट महान का निधन हुआ। इन्होंने आर्सेनिक द्वारा तांबे को सफेद करने में सफलता प्राप्त की थी।
1573 – ब्रिटेन के विख्यात कवि और ड्रामा लेखक जॉन्सन का जन्म हुआ।



1657 – शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।
1812 – नेपोलियन बोनापार्ट रुस में भारी पराजय और नुक़सान का सामना करने के बाद फ़्रास लौटे।
1905 – कश्मीर के शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 04 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1928 – ​ब्रिसबेन में इंग्लैंड को आॅस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 675 रनों से हराया था।
1943 – जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया। पहली बार कोलकाता पर दिन में हमला हुआ।
1946 – भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
1950 – श्री अरविंदो का पुड्डुचेरी में निधन हुआ।
1950 – सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।
1951 – कलाकार अरविन्द्रनाथ टैगोर का निधन हुआ।
1955 – लंबी दूरी के टेलीफोन कॉल को घर घर की चीज बना देने वाली एसटीडी सेवा अस्तित्व में आई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 06 दिसंबर का दिन

1960 – अफ्रीकी देश घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1971 – भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
1974 – माल्टा गणराज्य घोषित हुआ।
1893 – टोरंटो में पहली इलेक्ट्रिक कार बनी जो एक बार चार्ज होने पर 15 मील चलती थी।
1990 – विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद पहली बार लोगों के सामने आये।
1999 – भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
2000 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।
2013 – रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला का निधन हुआ।
– यमन की राजधानी सना में रक्षा मंत्रालय परिसर पर आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत हुई।