आज का इतिहास 04 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 04 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1748 – फ़्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म हुआ। उन्होंने विभिन्न प्रकार के नमकों के बारे में शोध कार्य किया।
1796 – बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त हुए।



1829 – वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा समाप्त की।
1860 – गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
1888 – इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 03 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1898 - प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन का जन्म हुआ।
1899 – पहली बार टाफॉइड का टीका मनुष्य को इस बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग किया गया।
1910 – भारत के आठवें राष्ट्रपति रामास्वामी वेंकटरमन का जन्म हुआ।
1919 - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का जन्म हुआ।
1952 – इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
1959 – भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एंव विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर हुए।
1962 - हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का निधन हुआ।
1967 – देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 05 दिसंबर का दिन

1971 – भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
– संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।
1977 – मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित हुआ।
1984 – हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान 'मार्स पाथफाउंडर' प्रक्षेपित किया।
2006 – फिलीपींस के एक गाँव में तूफान के बाद जमीन धंसने से लगभग एक हजार लोगों की मौत हो गई।
2004 – पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।
2006 – फिलीपींस के एक गाँव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत हुई।
2008 – प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
2012 – सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत हुई।