आज का इतिहास 30 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 30 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1703 – जापान की राजधानी टोक्यो में आए भूकम्प से 37 हजार लोगों की मौत हुई।



1706 – पुडुचेरी के संस्थापक व भारत में फ्रांसिसी उपनिवेश के पहले गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन हुआ।
1803 – ब्रिटेन की इस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।
1873 – अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलॉजिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1893 – रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1906 – अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका में हुई जिसने आगे चलकर पाकिस्तान की मांग की।
1922 – रूस की क्रांति के बाद वहां USSR यानि 'यूनियन ऑफ सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक्स' की स्थापना हुई। करीब 7 दशकों तक एक बेहद शक्तिशाली कम्युनिस्ट राष्ट्र के रूप सोवियत संघ का अस्तित्व रहा।
– भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 29 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1935 – इटली के लड़ाकू विमानों के बम हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त हुई।
1938 – वीके जोरिकिन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।
1947 – रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 31 दिसंबर का दिन

– फिलिस्तीन के बलदुश्शैख़ गांव पर दो ज़ायोनी संगठनों के आतंकवादियों ने आक्रमण किया। इस पाश्विक आक्रमण में फ़िलिस्तीनियों के घरों को जला दिया गया और 60 फिलिस्तीनी मौत के घाट उतार दिए गये।
1949 – भारत ने चीनी गणराज्य को मान्यता दी।
1971 – जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन हुआ।
1975 – अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।
1979 – पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।
1993 – वेटिकन ने इजरायल को मान्यता दी।
1996 – ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त हो गया।
2006 – पूर्व इराकी शासक सद्दाम हुसैन को फांसी पर चढ़ाया गया।
2012 – पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 लोगों की मौत हुई।