आज का इतिहास 03 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 03 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1469 – इटली के विख्यात राजनेता और इतिहासकार निकोलो मैक्यावेले का फ़लोरेन्स नगर में जन्म हुआ।
1790 – लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानंतरित कर दिया गया।



1828 – एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
1882 – प्रसिद्ध कलाकार नंदलाल बोस का जन्म हुआ।
1884 – भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का जन्म बिहार के जीरादेई में हुआ।
1889 – स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे कम उम्र में फांसी पर चढ़ने वाले क्रांतिकारी खुदीराम बोस का जन्म हुआ।
1910 – फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन किया।

यह भी जानें : 02 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1912 – तुर्की, बुल्गारिया, सबिर्या, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
1937 – भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म हुआ।
1948 – पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फोट होने से 1,100 लोगों की मौत हुई।
1967 – इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।
1970 – लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुर्शिदाबाद के नवाब से छीनकर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 04 दिसंबर का दिन

1976 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेट कीपर मार्क बाउचर का जन्म हुआ। उन्होंने 147 टेस्ट मैच में 5515 रन बनाए। विकेट के पीछे 525 कैच लपके तथा 23 स्टंप्स किए।
1979 – हॉकी के जादूगर ध्यान चंद का निधन हुआ।
1984 – भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
1989 – रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
2004 – भारत और पाकिस्तान 40 वर्षो के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।
2011 – फिल्म अभिनेता देव आनंद का निधन हुआ।