आज का इतिहास 29 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 29 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1530 – मुगल शासक बाबर का बेटा हुमायूं उसका उत्तराधिकारी बना।



1778 – ब्रिटेन की सेना ने अमेरिकी राज्य जॉर्जिया पर कब्जा किया।
1845 – टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना।
1884 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) के किदरपोर में जन्म हुआ।
1889 – लैटिन अमरीका की प्रसिद्ध महिला लेखक और कवित्री गैबरीला मीस्ट्रल का चिली में जन्म हुआ।
1911 – सुन यात सेन को नए चीन गणतंत्र का राष्ट्रपति घोषित किया गया। चीन में आम जनता और साम्यवादी कार्यकर्ता उन्हें चीन गणतंत्र का राष्ट्रपिता मानते हैं।
– मंगोलिया किंग वंश के शासन से आजाद हुआ।
1917 – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता रामानन्द सागर का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 28 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1922 – नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
1937 – ब्रिटेन की सरकार और आयरलैंड के नेताओं के बीच एक समझौते पर ह्स्ताक्षर हुए किंतु द्वितीय विश्व युद्ध के आरंभ हो जाने के कारण ब्रिटेन की सरकार ने इस समझौते को क्रियान्वित नहीं किया।
1942 – बॉलीबवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का जन्म हुआ।
1949 – यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1972 – अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के एवरग्लैड्स के समीप इस्टर्न त्रिस्टार जम्बो जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 101 लोगों की मौत हुई।
– कलकत्ता मे मेट्रो रेल का काम शुरू हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 30 दिसंबर का दिन

1975 – अमेरिका के न्यूयार्क स्थित ला गारडिया हवाई अड्डे पर बम धमाके में 11 की मौत हुई और 75 घायल हुए।
– ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकार का कानून लागू हुआ।
1977 – विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर 'ड्राइव' बंबई (अब मुम्बई) में खुला।
1978 – स्पेन में संविधान प्रभाव में आया।
1983 – भारतीय क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाये।
1984 – कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता था। इस चुनाव में 28 सीटें जीतकर तेलुगु देशम सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी।
1988 – ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियाई पोस्ट ऑफिस संग्रहालय बंद हुआ।
1996 – ग्वाटेमाला और ग्वाटेमाला नेशनल रिवॉल्यूशनरी यूनिटी के नेताओं ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर गृह युद्ध का अंत किया।
2008 – प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बाबा का निधन हुआ।
2012 – पाकिस्तान में पेशावर के समीप आतंकवादियों के हमले में 21 सुरक्षाकर्मी मारे गये।