आज का इतिहास 28 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 28 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1612 – गैलीलियो ने नेप्च्यून ग्रह को देखा और इसे स्थिर तारे की संज्ञा दी।
1668 – मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुगल शासक औरंगजेब द्वारा कैद कर यातना देने के कारण मौत हो गयी।



1767 – किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
1836 – स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1846 – आईओवा 29वां अमेरिकी प्रांत बना।
1859 – ब्रिटिश इतिहासकार थामस बैबिन्गटन मैक्यावले का निधन हुआ।
1885 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
1895 – सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी कहानी को फ़िल्म का रूप दिया गया। यह फ़िल्म फ्रांस के अविष्कारक लूमीर बंधुओं ने बनाई जिन्हें फ़िल्म जगत का जनक कहा जाता है।

यह भी जानें : 27 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1896 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार वंदेमातरम गाया गया।
1906 – दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।
1908 – दक्षिणी इटली के मेसिना और रेजो कालाब्रिया में आए भूकंप और सूनामी के बाद एक लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे।
1928 – पहली बोलती फिल्म 'मेलोडी ऑफ लव' को कोलकाता में दिखाया गया।
1932 – बिजनेस जगत के दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी का जन्म हुआ।
1937 – टाटा ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले रतन टाटा का जन्म हुआ था।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 29 दिसंबर का दिन

1942 – रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने, जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।
1950 – द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
1957 – इंग्लैंड के उत्तर में स्थित सबसे बड़े बूचड़खाने को पशुओं की फुट एंड माउथ बीमारी की वजह से बंद करने का फ़ैसला लिया गया।
– सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1968 – अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी में पोप उत्सव में एक लाख लोग शामिल हुए।
1972 – जर्मनी के तानाशाह के उप प्रमुख मार्टिन बोरमान्नस की अस्थियां मिलीं।
1974 – पाकिस्तान में 6.3 रिक्टर स्केल का भूकंप आया, जिसमें 5200 लोग मारे गए।
1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1983 – भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मद्रास टेस्ट में अपना 30 वां शतक जड़कर महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ा था।
1984 – राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोक सभा चुनाव में जीत हुई।
2003 – अमरीका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानि सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया था।
2013 – आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।