आज का इतिहास 24 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 24 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1524 – पुर्तगाली नाविक और खोजकर्ता वास्को डि गामा का कोच्चि में​ निधन हुआ।



1715 – स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया।
1777 – कैप्टन जेम्स कुक ने किरिटीमाटी (क्रिसमस द्वीप) की खोज की।
1798 – रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर हुए।
1849 – फ़्रांस के सैनिकों ने पश्चिमी अफ़्रीक़ा के गीनी क्षेत्र पर आक्रमण किया। यह आक्रमण गीनी की उपजाऊ भूमि पर अधिकार करने की भूमिका था।
1865 – अमरीका में अश्वेत लोगों विशेषकर श्याम वर्ण के लोगों से मुकाबले के लिए “कू क्लक्स क्लान” नाम से एक गुप्त गुट संगठित किया गया जिसका मानना था कि श्वेतों को दूसरी जातियों पर श्रेष्ठता प्राप्त है।

यह भी जानें : 23 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1894 – कलकत्ता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन हुआ।
1912 – इरविंग फिशर ने 'इंडेक्स काडर्स' के माध्यम से संग्रह प्रणाली की पेटेंट ​कराया।
1921 – रविन्द्रनाथ टैगोर ने शांति निकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की।
1929 – अर्जेंटीना के राष्ट्रपति इपोलितो इरीगोसम की हत्या का प्रयास किया गया।
1932 – इंग्लैंड के महान बल्लेबाज कोलिन काउड्रे का भारत के बेंगलुरू शहर में जन्म हुआ। वह 100 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर थे। उन्होंने कुल 114 टेस्ट खेले।
1936 – पहली बार जॉन लॉरेन्स ने रेडियोएक्टिव आईसोटोप दवाई का प्रयोग मरीज पर किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 25 दिसंबर का दिन

1951 – संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा एक प्रस्ताव पारित किये जाने के बाद लीबिया स्वतंत्र हो गया और मोहम्मद इदरीस अलमेहदी को इस देश का शासक चुना गया।
1954 – दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।
1956 – बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का जन्म हुआ।
1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1973 – ई.वी. रामास्वामी नाइकर का तमिलनाडु के वैल्लोर में निधन हुआ।
1979 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया। यह हमला 1978 के सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।
1989 – देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खोला गया।
2000 – प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद विश्व चैंपियन बने।
2011 – क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।