आज का इतिहास 22 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 22 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

146 ईसापूर्व – कार्टेज और रोम के मध्य होने वाला ऐतिहासिक युद्ध समाप्त हुआ, इसमें रोमियों की विजय हुई।



1241 – मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।
1666 – गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ।
1843 – रवीन्द नाथ टैगोर के पिता देवेंद्र नाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
1851 – देश में पहली मालगाड़ी रुड़की से चलायी गयी।
1853 – रामकृष्ण परमहंस की पत्नी शारदा देवी का जन्म हुआ।
1882 – थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
– रॉल्फ़ वाल्डो एमिरसन नामक अमरीकी दार्शनिक और लेखक का निधन हुआ।
1887 – भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 21 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1891 – '323 ब्रूसीय' फोटोग्राफी द्वारा खोजा जाने वाला पहला उल्कापिंड बना।
1910 – अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
1940 – मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
1941 – यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।
1947 – इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
1956 – ब्रिटेन और फ़्रांस ने मिस्र की बंदरगाह पोर्ट सईद पर 50 दिन तक अतिग्रहण जारी रखने के बाद इस बंदरगाह को छोड़ दिया और अपनी सेना को मिस्र से वापस बुला लिया।
1961 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 23 दिसंबर का दिन

1962 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
1971 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
1972 – निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में आए 6.25 तीव्रता के भूकंप में 12 हजार से अधिक लोग मारे गए।
1978 – थाईलैंड ने संविधान स्वीकार किया।
1885 – ईतो हीरोबूमि जापान के पहले प्रधानमंत्री बने।
1988 – स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1989 – चाड ने संविधान अपनाया।
2001 – बुरहानुद्दीन ने अफगानिस्तान की सत्ता राष्ट्रपति हामिद करजाई के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को सौंपी।
2011 – देश के जाने-माने न्यूक्लियर फिजिसिस्ट पी.के. अयंगर का निधन हुआ।
2010 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।