आज का इतिहास 21 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 21 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1784 – जॉन जे. अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।



1788 – मुगल शासक गुलाम कादिर को सिंधिया सेना ने पकड़कर मौत के घाट उतारा।
1879 – सोवियत संघ के कम्युनिस्ट लीडर जोसफ स्टालिन का जन्म हुआ।
1898 – फ्रांस के वैज्ञानिकों पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।
1910 – इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 खान श्रमिकों की मौत हुई।
1911 – पहले स्वेदेशी बैंक सेन्ट्रल बैंक आॅफ इंडिया की स्थापना सोराबजी पोचखानवाला ने की।
1913 – दुनिया की पहली क्रॉस वर्ड पहेली, आर्थर वायने की वर्ड क्रास, न्यूयॉर्क वर्ल्ड में प्रकाशित हुई।
1914 – अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म 'तिल्लीस पंचर्ड रोमांस' रिलीज हुई।

यह भी जानें : 20 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1921 – अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।
1923 – ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
1934 – पाकिस्तान के महान बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद का गुजरात में जन्म हुआ। उन्होंने 55 टेस्ट मैच में 12 शतकों के साथ 3915 रन बनाए।
1937 – रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट का प्रदर्शन किया गया।
1949 – पुर्तगाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
1952 – सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
1962 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
1963 – बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा (अरुण आहुजा) का जन्म हुआ।
1964 – फ़िलिस्तीनी स्वतंत्रता संगठन पी.एल.ओ. की स्थापना हुई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 22 दिसंबर का दिन

1968 – केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो 8 का चंद्रमा की कक्षा के लिए प्रक्षेपण किया गया।
1971 – कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।
1973 – अरब-इजरायल संघर्ष पर जेनेवा अधिवेशन शुरू हुआ।
1974 – पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।
1975 – मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।
1988 – स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1991 – सोवियत संघ के विघटन के बाद 11 देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर कर स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल का गठन किया।
2007 – चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत तथा चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।
2011 – देश के जाने-माने न्यूक्लियर फिजिसिस्ट पी.के. अयंगर का निधन हुआ।
2012 – 'गंगनम स्टाइल' यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।