आज का इतिहास 14 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 14 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1287 – उत्तर पश्चिमी नीदरलैंड में सेंट लूसिया की बाढ़ के दौरान 50,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।



1546 – डेनमार्क के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और गणितज्ञ टैको ब्राहे (tycho brahe) का जन्म हुआ।
1687 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।
1799 – अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का निधन हुआ। वह सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
1805 – ब्रिटेन के एक लोहार जार्ज ब्रैंन्कलन ने पत्थर के कोयले की खोज की।
1819 – अलाबामा अमेरिका का 22वां राज्य बना।
1901 – महात्मा गांधी पोरबंदर के रास्ते राजकोट तक पहुँचे।
1903 – इटालो मार्चियोनी ने न्यू जर्सी में आइसक्रीम कोन का पेटेंट कराया।
1911 – नॉर्वे के खोजकर्ता रोअल्ड एमन्डसन दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।

यह भी जानें : 13 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1918 – ब्रिटेन की महिलाओं ने पहली बार आम चुनावों में मतदान किया।
1920 – पंजाब में अकाली दल की स्थापना हुई।
1924 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता राज कपूर का जन्म हुआ।
1927 – इराक को ब्रिटेन से आजादी मिली। हालांकि ब्रिटिस सेना वहां बनी रही।
1934 – फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का जन्म हुआ।
1944 – अमेरिकी संसद ने देश की सेना में जनरल का पद सृजित करने की मंजूरी दी।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 15 दिसंबर का दिन

1946 – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
– संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने न्यूयॉर्क में मुख्यालय बनाने के पक्ष में मतदान किया।
1953 – पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी और कमेंट्रेटर विजय अमृतराज का जन्म हुआ।
1960 – आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) की स्थापना की गई।
– आॅस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा। यह टेस्ट इतिहास का पहला टाई मुकाबला था।
1981 – ज़ायोनी शासन की संसद ने औपचारिक रुप से सीरिया की गोलान पहाड़ियों को अपने अधिकार में कर लिया।
1983 – जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1995 – बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर दस्तखत कर साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
1997 – ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत हुए।
2003 – इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को अमरीकी सेना ने अपने कब्ज़े में ले लिया।
– मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
2007 – उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ हुई।