सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी - सभी परीक्षाओं हेतु उपयोगी

 
सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी के अन्तर्गत हम यहां आरएएस/आरटीएस की प्रारम्भिक परीक्षा में पूछे गए सामान्य अध्ययन के प्रश्नों को एक लाइन के रूप में दे रहे है। इस परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त, 2016 को हुआ था। यह सामान्य ज्ञान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने में आपकी भरपूर सहायता करेंगी।




1. भारत में बेरोजगारी और गरीबी (Poverty) के अनुमान किस पर आधारित हैं? – NSSO के परिवारों के उपभोग व्यय के सर्वे पर
2. 1951-52 से 2015-16 की अवधि के किस वर्ष में स्थित कीमतों पर भारत की प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर सर्वाधिक रही? – 2007-08
3. बैकिंग सोडा (Banking Soda) का रासायनिक सूत्र क्या है? – NaHCO3
4. रक्षा अनुसन्धान विकास संगठन (Defence Research Development Organisation) ने 'लुकोस्किन' (Lukoshin) नामक एक औषधि विकसित की है। इसका इस्तेमाल किसके उपचार में किया जा रहा है? – ल्यूकोडर्मा
5. फोटो वोल्टीय सेल (Cell) किससे सम्बन्धित है? – सौर ऊर्जा से
6. नवीनतम ऐण्ड्रॉयड (Android) चल-दूरभाष प्रचालन पद्धति-6.0 का क्या नाम है? – मार्शमैलो
7. उच्च गति ग्रामीण ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जुड़ने वाला भारत का प्रथम जिला कौन-सा है? – केरल का इडुक्की जिला
8. भारतीय नौसेना (Indian Navy) की नाभिकीय ऊर्जा द्वारा संचालित पनडुब्बी कौन-सी है? – आईएनएस चक्र
9. भारतीय वायु सेना (Air Force) का कौनसा विमान हवा-से-हवा में पुन: ईंधन भरने का कार्य करता है? – इल्यूशिन II-78
10. जई, अलसी, मोठ और मूँग इनमें से कौनसा एल्फा-लिनोलेनिक अम्ल (18 कार्बनयुक्त ओमेगा-3 फैटी अम्ल) का सर्वोत्तम स्रोत है? – अलसी
11. हरे फलों (Green Fruits) को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए कैल्सियम कार्बाइड का प्रयोग किया जाता है, यह कौन-सी गैस उत्पन्न करता है? – ऐसीटिलीन
12. किस बीमारी के लिए ट्राइवेलेंट (Trivalent) के स्थान पर बाईवेलेंट (Bivalent) ओआरवी देने का निर्णय भारत सरकार ने लिया है? – पोलियो
13. भारत में स्थापित पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है? – जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
14. पशुओं, विशेषत: दुधारू-गो, के अनुपूरक भोजन के रूप में प्रयुक्त जैव-उर्वरक कौन-सा है? – अजोला
15. भारत का कौनसा भारतीय राज्य पहला 'डिजिटल राज्य' (Digital State) घोषित किया गया है? – केरल
16. किस देश ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'अमीर अमानुल्लाह खान' पुरस्कार प्रदान किया है? – अफगानिस्तान
17. फरवरी 2016 में आयोजित हुए 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते? – 188
18. यूनाइटेड किंगडम को यूरोपीय संघ से अलग करने के लिए आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया? – बोरिस जोन्सन
19. वर्ष 2015-16 में रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता की वेजता मुम्बई क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे? – आदित्य तारे
20. रियो पैरालिंपिक खेल, 2016 का आधिकारिक 'मोटो' (Motto) क्या है? – एक नया विश्व
21. 2016 रियो पैरालिंपिक खेलों में कुल कितने खेलों की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गईं? – 23
22. रियो ओलम्पिक खेल, 2016 में कितनी स्पर्धाएं हुई? – 306
23. पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाले प्रथम सौर-ऊर्जा चालित वायुयान का क्या नाम है? – सोलर इंपल्स-2
24. सूर्य मन्दिर में कौनसा पाटन, गुजरात में स्थित है? – मोढेरा
25. नवीं शताब्दी ई. में किसके द्वारा चोल साम्राज्य की नींव डाली गई? – विजयालय
26. 16वीं शताब्दी में सम्पन्न महाभारत का फारसी अनुवाद क्या कहलाता है? – रज्मनामा
27. नाथा, मुनि जिन विजय सूरी, मुनि सुन्दर सूरी और टिल्ला भट्ट इनमें से कौन-सा विद्वान कुम्भा के दरबार में नहीं था? – मुनि जिन विजय सूरी
28. जनकपुरा और मरवाड़ खानें जिस खनिज के उत्पादन के लिए जानी जाती हैं, वह कौन-सा खनिज है? – तामड़ा (Garnet)
29. किस विधायी सदन को समाप्त किया जा सकता है? – विधान परिषद्
30. संविधान में मौलिक कर्तव्यों (Fundamental Duties) को कब सम्मिलित किया गया? – 1976 में
31. जिला आयोजन समिति में निर्वाचित व पदेन सदस्य कितने होते हैं? – 20 और 3
32. भारत के राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया कौन-सी है? – अर्ध-न्यायिक प्रक्रिया
33. उपभोक्ता कीमत सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर कब बढ़ती है? – जब बैंक दर कम कर दी जाती है
34. 'नया सवेरा' किससे मुक्ति का कार्यक्रम है? – डोडा पोस्त से पूर्ण नशामुक्ति
35. सत्यकाम जाबाल की कथा, जो अनब्याही माँ (Unmarried mother) होने के लांछन को चुनौती देती है, किसमें उल्लेखित है? – छान्दोग्य उपनिषद्
36. वह प्राचीन नगर कौन-सा है, जो महाभारत और महाभाष्य दोनों में उल्लेखित है? – मध्यमिका (नगरी)
37. केन्द्रीय सूचना आयुक्त का कार्यकाल कितना होता है? – 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक
38. किन राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों में किसकी लोक सभा में केवल एक सीट है? – चंडीगढ़, सिक्किम व मिजोरम