Current Affairs (करेंट अफेयर्स) December 2016 in Hindi for Competitive Exams


सभी परीक्षाओं के लिए समान रूप से उपयोगी करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी का अध्ययन करें। यह सभी करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर आगामी सरकारी परीक्षाओें जैसे आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए व अन्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।




1. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने किस पूर्व केंद्रीय गृहसचिव को दिल्ली का नया उपराज्य पाल नियुक्त किया है? – अनिल बैजल
2. कौन सा राज्य वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा? – मेघालय
3. कश्मीर का कौन सा गांव देश का पहला कैशलेस गांव बना? – लानुरा
4. किस लेखक को अपने किस उपन्यास के लिए हिंदी भाषा हेतु वर्ष 2016 साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया? – नासिरा शर्मा : पारिजात
5. भारत का खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया? – अनिल धस्माना
6. किसे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में चयनित किया गया? – जस्टिस जे एस खेहड़
7. भारत सबसे अधिक पवन ऊर्जा पैदा करने वाले देशों में किस स्थान पर है? – चौथा
8. किस देश ने बच्चों को आनुवांशिक बीमारियों से बचाने के लिए ऐतिहासिक '​थ्री पैरेंट बेबीज' पहल को मंजूरी दी? – ब्रिटेन
9. डिजिटल इंडिया और कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने हेतु केंद्रीय कैबिनेट ने किस अध्यादेश को मंजूरी दी? – पेमेंट ऑफ वेजेस
10. चेक के फॉर्मों को अंग्रेजी के अतिरिक्त किस भाषा में छापा जाएगा? – हिंदी
11. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले 'भारतीय कौशल संस्थान' की आधारशिला उत्तर प्रदेश के किस शहर में रखी? – कानपुर
12. फोर्ब्स मैगजीन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था किस नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी? – पांचवी
13. कौन टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दसवें बल्लेबाज बने? – एलिस्टर कुक
14. किस जल समझौते के रणनीतिक पहलुओं की निगरानी के लिए केंद्र सरकार ने हाई लेवल टास्क फोर्स का गठन किया? – सिंधु जल समझौते
15. वर्ष 2016 का मिस वर्ल्ड खिताब किसने जीता? – स्टेफनी डेल वेल
16. किसने 24 दिसम्बर 2016 को मुंबई तट पर स्थित अरब सागर के एक द्वीप पर छत्रपति शिवाजी स्मारक की आधारशिला रखी? – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
17. भारत ने श्रीलंका को कितने रन से हराकर एशियाई क्रिकेट परिषद का अंडर 19 एशिया कप खिताब जीत लिया? – 34 रन
18. समित गोहेल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कितने साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा? – 117 साल
19. अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआइटीए) ने हाल ही में किस टेनिस स्टार को भारतीय डेविस कप टीम का कप्तान घोषित किया? – महेश भूपति
20. किस गोल्फर ने पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट का खिताब जीता? – रशीद खान
21. किस बैंक ने देहरादून में बैंकिंग लोकपाल कार्यालय खोला है? – भारतीय रिजर्व बैंक
22. मलेशिया में आयोजित किड्स गोल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब किसने जीता? – अर्जुन भाटी
23. किसे आईसीएफए ग्लोबल एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड प्रदान किया गया? – रतन टाटा
24. केंद्र सरकार ने किस स्तर के लोगों की रसोई गैस सिलिंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म करने की घोषणा की? – 10 लाख से ज्यादा कमाई वाले
25. आईसीसी ने किस खिलाड़ी को क्रिकेटर ऑफ इ इयर का अवॉर्ड दिया? – आर ​अश्विन
26. किस टीम ने वर्ष 2016 का जूनियर विश्व कप हॉकी खिताब जीता? – भारत
27. किस राज्य ने 100 प्रतिशत आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया? – हिमाचल प्रदेश
28. किस राज्य में देश का पहला कैशलेस बाजार लोगों को समर्पित किया गया? – छत्तीसगढ़
29. दो बार ग्रैमी अवार्ड विजेता ब्रिटिश के पॉपुलर पॉप सिंगर का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया? – जॉर्ज माइकल
30. किस देश ने प्रदूषण के खतरे से निपटने के लिए पर्यावरण टैक्स लगाया? – चीन
31. वर्ष 2016 का एआईएफएफ प्लेयरऑफ़ द ईयर पुरस्कार किसने जीता? – जेजे लालपेखलुआ
32. एसोचैम रिपोर्ट के अनुसार भारत के कितने करोड़ अबादी अब भी इंटरनेट से दूर है? – 95 करोड़
33. सिक्स-रेड स्नूकर का राष्ट्रीय खिताब किसने जीता? – पंकज आडवाणी
34. किसे जम्मू कश्मीर पुलिस का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया? – एस पी वैद्य
35. किस देश में विश्व की पहली सोलर पैनल सड़क बनी? – फ्रांस
36. किस स्थान पर 60 हजार वर्ग किमी के डेड जोन का पता चला? – बंगाल की खाड़ी
37. किस रोबोट ने जलवायु के आंकड़े एकत्रित करने में विश्व रिकॉर्ड बनाया? – सीफ्लोर रोबोट
38. किस देश की बस्तियों की समाप्ति के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वोट किया? – इजरायल
39. पाकिस्तान द्वारा चीन की सहायता से आरंभ किये गये तीसरे परमाणु ऊर्जा संयंत्र का क्या नाम है? – चश्मा-3
40. देश में खुले में कचरा जलाने पर हाल ही में किस संस्था ने रोक लगाई? – एनजीटी